जयपुर में दो दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। नगर निगम आयुक्त और बीजेपी के वरिष्ठ नेता-विधायक कालीचरण सराफ की मौजूदगी में गुरुवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। सराफ ने कहा- लंबित चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
सभी प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय देने का भरोसा दिया। इसके बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई।
अब सभी कर्मचारी आज शाम से अपने काम पर लौट जाएंगे। इससे शहर में रुकी हुई सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आने की उम्मीद है।
आज शाम से काम पर लौटे कर्मचारी अनशन पर बैठे कर्मचारी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। अब सभी कर्मचारी आज शाम से अपने काम पर लौट गए। इससे शहर में रुकी हुई सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आने की उम्मीद है।
बीजेपी नेता कालीचरण सराफ ने कहा- कर्मचारियों की जायज मांगों पर तुरंत कार्रवाई होगी। शहर की सफाई में बाधा न आए, इसलिए सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रशासन और कर्मचारी मिलकर जयपुर को स्वच्छ बनाएंगे। ऐसे में अब कर्मचारियों को मोबाइल पर अटेंडेंस नहीं लगानी होगी। वहीं लंबित चल रही भर्ती की प्रक्रिया को भी जल्द ही शुरू कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
इन मांगों पर बनी सहमति
- मोबाइल ऐप पर अटेंडेंस की मांग को स्थगित कर दिया गया है।
- ठेके पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक कर भविष्य में ठोस नीति बनाई जाएगी।
- 15 दिसंबर तक सफाई कर्मचारी भर्ती में आ रही जटिलताओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद सरकार को पत्र लिख भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग की जाएगी।
- त्याग पत्र देने पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर बढ़ते विवाद के समाधान के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
- कोर्ट केस की वजह से अटकी नियुक्तियों को लेकर भी सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
- सफाई कर्मचारियों के पद पर प्रमोशन को लेकर स्वायत्त शासन विभाग द्वारा सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
- छुट्टी के दिन सफाई कर्मचारियों को काम पर बुलाने की आवाज में उन्हें नियमानुसार छुट्टी दी जाएगी।
- जिन सफाई कर्मचारियों के RGHS कार्ड नहीं बने हैं। उनके कार्ड बनाए जाएंगे।
- सफाई कर्मचारियों की मांग अनुसार नियमित प्रमोशन को लेकर सहमति दी गई है।
- सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती होने वाले व्यक्ति को सफाई कर्मचारी के पद पर ही नियुक्ति दी जाएगी। जिन भी कर्मचारी का भुगतान लंबित है, उनका भुगतान दिसंबर महीने तक पूरा कर दिया जाएगा।


Leave a Reply