सीकर में नाबालिग लड़की से रेप :आरोपी जबरन एक कमरे में लेकर गया, विरोध करने पर धमकाया, पुलिस जांच में जुटी
सीकर में नाबालिग लड़की से रेप :आरोपी जबरन एक कमरे में लेकर गया, विरोध करने पर धमकाया, पुलिस जांच में जुटी
सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मध्यप्रदेश निवासी वीरसिंह उनकी बेटी को जबरन अपने कमरे में ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी।
दांतारामगढ़ में युवती गायब एक अन्य घटना में दांतारामगढ़ इलाके से एक 25 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी 15 मई की सुबह लगभग 10:30 बजे घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
बिजली लाइन में फाल्ट से तीन गांवों में अंधेरा:कायमसर, लावंडा और ढाणी लावंडा में 22 घंटे से बिजली गुल, 44.2 डिग्री तापमान में पानी को तरस रहे लोग
बिजली लाइन में फाल्ट से तीन गांवों में अंधेरा:कायमसर, लावंडा और ढाणी लावंडा में 22 घंटे से बिजली गुल, 44.2 डिग्री तापमान में पानी को तरस रहे लोग
रामगढ़ क्षेत्र में स्थित भाकरवासी बिजली फीडर से जुड़े तीन गांवों में पिछले 22 घंटों से बिजली गुल है। कायमसर, लावंडा और ढाणी लावंडा में शुक्रवार शाम 5 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है।
बिजली विभाग के अधिकारी लाइन में आए फॉल्ट को ढूंढने में असफल रहे हैं। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभाग का कहना है कि जब तक फॉल्ट का पता नहीं चलेगा, बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकती।
कायमसर गांव के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुस्ताक खान ने बताया कि लोग रात भर गर्मी और अंधेरे में परेशान रहे। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। इससे गांवों में पानी की किल्लत पैदा हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि अनुसंधान केंद्र में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार से 0.2 डिग्री अधिक है। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

Leave a Reply