पानी की किल्लत, टंकी पर चढ़े लोग : बोले- 3 महीने से ज्यादा परेशानी, विभाग ने शाम तक सप्लाई का दिया आश्वासन

पानी की किल्लत, टंकी पर चढ़े लोग : बोले- 3 महीने से ज्यादा परेशानी, विभाग ने शाम तक सप्लाई का दिया आश्वासन

Local News
रात का तापमान 29 डिग्री पहुंचा:4 दिन में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री बढ़ा, आंधी-तूफान की संभावना>>>>रोड से उतरकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार:गाड़ी के परखच्चे उड़े; गाजियाबाद निवासी युवक और महिला की मौके पर ही मौत>>चिड़ावासड़क हादसे में दो युवकों की मौत:टाइल खरीदने के लिए जाते समय हुआ हादसा, एक साथी घायल

सीकर के धोद कस्बे में दीपनगर और लुहारों के मोहल्ले में पिछले 3 महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इसके विरोध में आज स्थानीय लोग कस्बे की पानी की टंकी पर चढ़ गए। जलदाय विभाग की ओर से आज शाम तक पानी सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे बाद लोग नीचे उतरे।

3 महीने से पानी की ज्यादा समस्या टंकी पर चढ़ने वाले जितेंद्र पुजारी सहित अन्य लोगों ने बताया- पिछले करीब 3 साल से इलाकों में पानी की सप्लाई की समस्या है। 3 महीने से तो लोग काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। पहले भी कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया लेकिन केवल आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते थे।

ऐसे में आज पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया गया। अब जलदाय विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शाम तक सप्लाई शुरू कर देंगे। यदि सप्लाई शुरू नहीं होती तो अन्य कोई व्यवस्था करके घरों में पानी की सप्लाई दी जाएगी।

क्या बोले- अधिकारी मामले में जलदाय विभाग के एईएन प्रवीण मातवा ने बताया- जल जीवन मिशन के कुछ कनेक्शन बाकी थे, जिनका काम चार-पांच दिन पहले शुरू करवा दिया गया है। लाइनों में जो लीकेज थे, उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है। शाम तक सप्लाई देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *