PM Modi Speech: कल से शुरू होने जा रहा बचत उत्सव, देश को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को देश के नाम संबोधन कर रहे हैं। संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने नवरात्रा की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को देश के नाम संबोधन कर रहे हैं। संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने नवरात्रा की शुभकामनाएं दी। जीएसटी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा- कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है।

PM Modi National Addresses: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने 21 सितंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन (PM Modi national address) में कहा कि हमें विदेशी चीजों से मुक्ति पाना है। ध्यान रहे कि नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार (2014, 2019, 2024) लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सत्ता प्राप्त की और हर बार उन्होंने देशभर में जनसमर्थन के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की। वे देश के सबसे प्रभावशाली और संप्रेषणशील नेताओं में गिने जाते हैं। वे केवल नीतियां लागू नहीं करते, बल्कि लोगों तक सीधे संवाद भी स्थापित करते हैं — खासकर तब, जब देश किसी बड़े फैसले या संकट से गुजर रहा हो। वैसे वे हर महीने के आखिरी रविवार को “मन की बात” रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद भी करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि मोदी ने अब तक कितनी बार राष्ट्र को संबोधित किया है? (Modi top 10 speeches) हालांकि सरकार की ओर से इन संबोधनों की कोई आधिकारिक संपूर्ण सूची नहीं जारी की गई है, लेकिन कुछ खास अवसरों पर दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर काफी चर्चा हुई है। इन भाषणों में उन्होंने ऐतिहासिक फैसलों, संकट की घड़ियों और नीति परिवर्तनों पर सीधे जनता को जानकारी दी है। इसमें मन की बात शामिल नहीं है।

पहला कार्यकाल (2014–2019): बड़े फैसलों की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी का पहला कार्यकाल कई बड़े और चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाना गया। इनमें सबसे अहम था 8 नवंबर 2016 का नोटबंदी वाला संबोधन। उस रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने 500 और 1000 के नोटों को अवैध घोषित कर दिया था। इस फैसले ने पूरे देश को चौंका दिया और लंबी बहस की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *