नगर पालिका की लापरवाही, जनता की जान खतरे में
रामगढ़ शेखावाटी (संवाददाता)।
नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मुख्य सड़क — स्टेशन रोड जो बिसाऊ, झुंझुनू के साथ-साथ कॉलेज, पुलिस स्टेशन और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रमुख मार्ग है — उस पर पिछले 10 दिनों से सीवरेज चेंबर का ढक्कन टूटा पड़ा है।
यह टूटा ढक्कन न सिर्फ वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है, बल्कि पैदल चलने वालों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात है कि यह जगह अध्यक्ष के ही वार्ड में आती है और यहीं से पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
सीवरेज कंपनी का अता-पता नहीं
सीवरेज कार्य संभालने वाली कंपनी के जिम्मेदारों का कोई अता-पता नहीं है। वहीं नगर पालिका प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
अध्यक्ष का तंज और पत्रकारों की भूमिका
पालिका अध्यक्ष पत्रकारों पर तंज कसते हुए कहते हैं — “छोटे-छोटे गड्ढों की खबर बनाते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती”। लेकिन सवाल उठता है — जब मुख्य सड़क पर 10 दिन से मौत को न्योता देता गड्ढा पड़ा हो और जिम्मेदार चुप रहें, तो क्या पत्रकार भी चुप बैठ जाएं?
पत्रकार जनता की आवाज हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि इस तरह की लापरवाही को उजागर करें, भले ही इसके लिए अध्यक्ष सफाई कर्मचारियों से ‘मुर्दाबाद’ के नारे ही क्यों न लगवाएं।

जनता की मांग
स्थानीय लोग नगर पालिका से मांग कर रहे हैं कि टूटा हुआ ढक्कन तुरंत बदला जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
स्थानीय लोग नगर पालिका से मांग कर रहे हैं कि टूटा हुआ ढक्कन तुरंत बदला जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
“नगर पालिका का काम सिर्फ सफाई कर्मचारियों को नारे लगवाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करनी चाहिए” — एक स्थानीय नागरिक।

Leave a Reply