
फतेहपुर के वार्ड नंबर 47 मंडावा रोड स्थित श्री इसरा नाथ जी महाराज के मंदिर में बीती रात चोरी हुई। पुजारी जब सुबह 5:15 बजे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो गेट का ताला गायब था। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो चांदी के तीन छत्र गायब मिले।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मोहल्ले वालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इससे एक दिन पहले मंडावा बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर से चोरों ने सात चांदी के छत्र चुरा लिए थे। लगातार दूसरे दिन मंदिर में चोरी की घटना से कस्बे के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी के मामलों का खुलासा करे।


Leave a Reply