चूरू: विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को दो घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

चूरू। अग्रसेन नगर ओवरब्रिज निर्माण हेतु 27 अप्रैल 2025 रविवार को विद्युत लाइन शिफ्टिंग, जीएसएस तंत्र सुधार व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। अतः 33 केवी चूरू फीडर व रीको जीएसएस बंद रखा जाएगा। सहायक अभियंता शहर द्वितीय ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक अग्रसेन नगर, शांति कॉलोनी, मयूर विहार कॉलोनी, डीटीओ ऑफिस, परशुराम नगर, कलेक्ट्रैट सर्किल, भरतिया हॉस्पिटल, भरतिया रोड़, नई सड़क नया बास, उस्मानाबाद कॉलोनी, सैनिक बस्ती, वन विहार कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, स्टेशन रोड़, पूनिया कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ओम कॉलोनी, इन्दिरा कॉलोनी, धर्म स्तूप, मालजी का कमरा, आलोक सिनेमा के पीछे, व्यापारियों का मोहल्ला, पुरानी सड़क, बिसाऊ रोड़, जयपुर रोड़, रामसरा रोड़, पंखा सर्किल, रतनगढ़ रोड़, औद्योगिक क्षेत्र, गायत्री मंदिर, सुभाष चौक, आथुना मोहल्ला व इन क्षेत्रों से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

CALL US

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *