फतेहपुर शेखावाटी : कस्बे की कोतवाली पुलिस ने एक प्रकरण में फर्जी रिपोर्ट बनानें,कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में तत्कालीन पटवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपी पटवारी की जमानत खारिज होंने से उसे जेल भेज दिया गया । परिवादी के अधिवक्ता जीएल निर्मल ने जानकारी दी कि महेश कुमार पुत्र शंकरलाल सांवलका महाजन निवासी फतेहपुर ने जरिये इस्तगासा एसीजेएम कोर्ट थाना कोतवाली में 16 व्यक्तियों के खिलाफ दिनांक 10 मई 2018 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवायी कि उनके पूर्वजों की कृषि भूमि खसरा नंबर पुराना 826 और नया 1101 कस्बा फतेहपुर में है,जिस पर मंदिर (शिवालय) और कुँआ बना हुआ है । आरोपियों ने उसके पूर्वज के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी वारिस बनकर एवं अन्य फर्जी एंव कूटरचित दस्तावेज बनाकर उक्त कृषि भूमि का विक्रय पत्र बना लिया । उक्त प्रकरण में पहले कोतवाली पुलिस ने एफआर लगाकर एसीजेएम कोर्ट में पेश कर दी परन्तु कोर्ट ने पुलिस द्वारा पेश एफआर को अस्वीकार कर पुलिस को पुन:जांच के आदेश दिये । परिवादी के अधिवक्ता ने बताया कि उक्त प्रकरण में बार बार जांच बदलती रही।पुलिस ने अपनी जांच में परिवादी पक्ष का कब्जा पाया । पुलिस ने इस प्रकरण में तत्कालीन शहर पटवारी श्रवण कुमार मेधवाल पुत्र कानाराम निवासी रामदेवरा चुरू को आरोपियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया गया ।
फतेहपुर में नौतपा से पहले ही तापमान 44.3 डिग्री:दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, प्री-मानसून की संभावना
फतेहपुर में नौतपा से पहले ही तापमान 44.3 डिग्री:दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, प्री-मानसून की संभावना
फतेहपुर में नौतपा की शुरुआत से पहले ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार को कृषि अनुसंधान केंद्र में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 0.8 डिग्री कम है।कस्बे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। तेज धूप और लू के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं, वे सिर और मुंह को कपड़ों से ढककर चल रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पानी और जूस का सहारा ले रहे हैं।
कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर के.सी वर्मा के अनुसार, आने वाले दिनों में नौतपा की शुरुआत होगी। इस दौरान तेज आंधी और प्री-मानसून बारिश की संभावना है। लोगों को उम्मीद है कि प्री-मानसून की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।
Areawise News

Leave a Reply