झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
लोक परिवहन बस ने युवक को मारी टक्कर : साइकिल सवार उछलकर सड़क किनारे गिरा, सीसीटीवी आया सामने
सीकर के पिपराली रोड पर लोक परिवहन बस ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक उछलकर सड़क किनारे गिरा। वहीं साइकिल बस के नीचे आने से चकनाचूर हो गई। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम नजर आया है।
उद्योग नगर थाने के ASI रंगलाल ने बताया- मामला पिपराली रोड पर PCP के पास का है। उदयपुरवाटी रूट पर चलने वाली लोक परिवहन बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार युवक साइड में गिर गया। साइकिल बस के टायर के नीचे आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। साइकिल सवार को चोट नहीं आई है।
बता दें कि सीकर में ज्यादातर कोचिंग संस्थान पिपराली रोड पर संचालित है। यहां पूरे दिन स्टूडेंट्स की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद यहां पूरे दिन लोक परिवहन बसें तेज रफ्तार में निकलती है। पूर्व में कई बार कोचिंग निगरानी समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठता आया है। मीटिंग होने के बाद कुछ दिन तो इन पर रोक लगाई जाती है और फिर वापस इन बसों की आवाजाही शुरू हो जाती है।
Leave a Reply