प्राइवेट स्कूल के टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा- पैसों के लेन-देन में 3 लोग कर रहे परेशान, लाखों रुपए दे चुका

प्राइवेट स्कूल के टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा- पैसों के लेन-देन में 3 लोग कर रहे परेशान, लाखों रुपए दे चुका

खेतड़ी: झुंझुनूं में प्राइवेट स्कूल के टीचर ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। टीचर के कपड़ों से पुलिस को एक चाकू और सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें टीचर ने 3 लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है। टीचर ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं इन लोगों को लाखों रुपए दे चुका हूं। फिर भी ये परेशान कर रहे हैं। इससे मानसिक रूप से परेशान हूं। डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। दुखी होकर सुसाइड कर रहा हूं। घटना खेतड़ी थाना इलाके के राजोता गांव की है। 

हरियाणा का निवासी था, 15 साल से ननिहाल में रह रहा था
थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया- रविवार सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि राजोता गांव में तालाब के पास खेजड़ी के पेड़ से एक व्यक्ति लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा। मृतक की पहचान हरियाणा में महेंद्रगढ़ के गांव नांगल चौधरी की ढाणी जिंदड़ी (वार्ड 7) निवासी रास्वरूप गुर्जर (40) पुत्र जयमल निवासी के रूप में हुई।

थानाधिकारी ने बताया- रामस्वरूप राजोता गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। राजोता गांव में उसका ननिहाल था और वह पिछले 15 साल से यहीं पर रह रहा था। रामस्वरूप अविवाहित था।

जेब से मिला चाकू और सुसाइड नोट- लिखा परेशान कर रहे 3 लोग
कैलाश चंद ने बताया- कपड़ों की तलाशी लेने पर रामस्वरूप की जेब से एक चाकू और सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था- खेतड़ी की ढाणी लगरिया वाली (चिरानी) के राजेंद्र लादी, शेर सिंह और टेकचंद पैसों के लेन-देन को लेकर 2 साल से परेशान कर रहे हैं।

मैं इन लोगों को लाखों रुपए दे चुका हूं। फिर भी ये परेशान कर रहे हैं। इससे मानसिक रूप से तंग रहने लगा हूं। मैं अलवर में डिप्रेशन का इलाज भी करा रहा हूं। पिछले 11 दिन से ये लोग ज्यादा ही परेशान कर रहे थे। दुखी होकर सुसाइड कर रहा हूं।

 जिन पर आरोप, वो दुकानदार, ठेका कर्मचारी और लॉटरी चलाने वाले

जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में टीचर ने जिन 3 लोगों को जिक्र किया है, वे राजोता के आसपास के गांवों के ही रहने वाले हैं। राजेंद्र लादी किराना व्यापारी है। शेर सिंह कॉपर कंपनी में ठेके पर लगी एक फर्म में काम करता है। जबकि टेकचंद सोसाइटी की लॉटरी लगाकर पैसे कलेक्शन करने का काम करता है।

थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया- सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। परिजन जो रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

3 responses to “प्राइवेट स्कूल के टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा- पैसों के लेन-देन में 3 लोग कर रहे परेशान, लाखों रुपए दे चुका”

  1. gopi byas Avatar
    gopi byas
  2. Sheetal Sharma Avatar
    Sheetal Sharma
  3. Rakhi Sharma Avatar
    Rakhi Sharma

Leave a Reply to gopi byas Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *