डीएसपी ने महिला कॉन्स्टेबल की पीठ पर मारा, : कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता; अफसर ने मारकर कहा- चलो

डीएसपी ने महिला कॉन्स्टेबल की पीठ पर मारा, : कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता; अफसर ने मारकर कहा- चलो

चूरू में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डीएसपी ने महिला कॉन्स्टेबल की पीठ पर मार दिया। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रैली निकाल रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी उनको रोकने के लिए दौड़े।

इस दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल का ध्यान दूसरी तरफ था। यह देखकर डीएसपी सुनील झाझड़िया ने उनकी पीठ पर जोर से मारकर कहा- चलो। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि मामले में अभी तक कॉन्स्टेबल की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
वहीं, इस मामले में एसपी जय यादव का कहना है- महिला पुलिसकर्मी की ओर से उसका झूठा वीडियो शेयर करने और न्यूज चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। 

कलेक्ट्रेट में घुसने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता तो रोकने दौड़ी पुलिस
बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, पानी निकासी, सफाई व्यवस्था और कचरा निपटारा जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली थी। चूरू सांसद राहुल कस्वां और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रशासन ने 5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को अंदर आने के लिए कहा। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान अचानक कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने लगे तो पुलिस उनको रोकने दौड़ी।

एक महिला कॉन्स्टेबल का ध्यान दूसरी तरफ देखकर डीएसपी सुनील झाझड़िया ने उनकी पीठ पर मारकर कहा- चलो। 

इसके बाद सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर की कई बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा।