कबीर जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए लुगरिया ने किया गांव-गांव दौरा

चूरू, 09 जून। आगामी 14 जून को टाउन हॉल में मनाई जाएगी भव्य कबीर जयंती एवं धानक रत्न सम्मान समारोह। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू संरक्षक सीताराम लुगरिया ने चूरू तहसील के गांव कड़वासर, झारिया, गिनड़ी टिब्बा, दुधवा खारा, सिरसला, लोहसणा बड़ा, आसलू सहित कई गाँवो में जनसंपर्क कर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर लुगरिया ने कहा की आगामी 14 जून को चूरू के टाउन हॉल में भव्य कबीर जयंती और धानक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से होने जा रहा है, कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद कुलदीप इंदौरा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, धानक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण इंदौरा,कबीर शिक्षा समिति के चेयरमैन जोगीराम खुंडिया आदि समाज के जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लुगरिया ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने की अपील भी की। इस अवसर पर बाबूलाल खांडा पूर्व सरपंच, प्रभुराम बागड़ी, संतलाल झारिया, समुन्द्र फ्रंड, मुंशीराम खारा, बृजलाल, ताराचंद लुगरिया, रविंद्र इंदौरा, जगदीश लुगरिया सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

 लायंस क्लब ने नेचर पार्क में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

चूरू, 09 जून। लायंस क्लब के सदस्यों ने नेचर पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एवं प्रांतीय सचिव डॉं. कमल वशिष्ठ ने बताया कि लायंस क्लब अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया। एमजेएफ अनुराग शर्मा ने बताया की यह पहल भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई, जिससे पक्षियों को राहत मिल सके। नेचर पार्क एक विशाल क्षेत्रीय पार्क है, जो विभिन्न पक्षी प्रजातियों का प्राकृतिक आवास है। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब चूरू के संजय कसवां, बालकृष्ण राजगढ़िया, चंद्रप्रकाश खत्री, आबिद खान, चंद्र प्रकाश, मंगतू राम तंवर, दीनदयाल सैनी, ताराचंद प्रजापत, ओम प्रकाश बेरवा, सहित सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश शर्मा डॉक्टर विकास जांगिड़ ने भाग लिया। सदस्यों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जीवों के लिए दयाभाव बनाए रखना है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखेगा।