गाय का इलाज करवाने गई महिला से मारपीट : कंपाउंडर ने अश्लील हरकत भी की,बचाव करने आई दूसरी महिला से भी मारपीट

गाय का इलाज करवाने गई महिला से मारपीट : कंपाउंडर ने अश्लील हरकत भी की,बचाव करने आई दूसरी महिला से भी मारपीट

Whats-App-Image-2025-06-07-at-6-38-37-PM-2

सीकर के बलारां थाना इलाके में सरकारी अस्पताल में अपनी गाय का इलाज करवाने गई महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के बलारां पुलिस थाने में 38 साल की महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। जो 7 जून की सुबह करीब 9:15 बजे सरकारी चिकित्सालय में अपनी गाय को इलाज के लिए लेकर गई थी। उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। वहां जब महिला ने कंपाउंडर महेंद्र कुमार को गाय का इलाज करने के लिए कहा तो महेंद्र ने कहा कि गाय के साथ तुम्हारा भी इलाज कर देंगे। इसके बाद कंपाउंडर महेंद्र अश्लील बातें और हरकतें करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो कंपाउंडर महेंद्र ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला के साथ गई दूसरी महिला ने इसका विरोध किया तो कंपाउंडर ने उसे भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद गाय का इलाज करवाने गई महिला पर कंपाउंडर ने लोहे की पाइप से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर टांके भी आए हैं। वहीं कंपाउंडर महेंद्र ने दूसरी महिला पर हमला कर दिया। जब महिला चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। फिलहाल अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में थानाधिकारी नेकीराम का कहना है कि फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।