झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
सीकर में कार में लगी आग : क्रेन से सर्विस सेंटर लेकर जा रहे थे, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बुझाया
सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में क्रेन के जरिए सर्विस सेंटर गाड़ी को ले जाते आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर गोकुलपुरा थाने पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग में गाड़ी पूरी तरह से जल गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया गया है।
गोकुलपुरा थानाधिकारी इंस्पेक्टर प्रीति बेनीवाल ने बताया- घटना लोहिया रिसोर्ट के पास की है। यहां रींगस की तरफ से एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त अल्टो गाड़ी को ठीक करवाने के लिए सीकर में सर्विस सेंटर पर क्रेन के जरिए लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में लोहिया रिसोर्ट के पास गाड़ी में आग लग गई।
हालांकि गाड़ी काफी ज्यादा जल चुकी है जिसे वहीं सुरक्षित खड़ा करवाया गया है। गाड़ी शिखा शर्मा के नाम रजिस्टर्ड है। अंदेशा है कि गर्मी के चलते गाड़ी के टायरों में आग लगी हो और फिर आग फैलती गई।