रामगढ़ शेखावाटी : सेवा, संस्कार और स्वाभिमान के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, रामगढ़ द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर एक विशेष जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बाई पास पर राह चलते आम नागरिकों एवं यात्रियों को शीतल गुलाब फ्लेवर की छाछ पिलाई गई। कार्यक्रम में 100 किलो छाछ की व्यवस्था भामाशाह जनार्दन मिश्रा द्वारा करवाई गई।
गर्मी की तपती दोपहर में शीतल छाछ का पेय पिलाकर ट्रस्ट ने सनातन धर्म की सेवा भावना और आध्यात्मिक चेतना के प्रचार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सेवा कार्य की स्थानीय जनता ने मुक्त कंठ से सराहना की।
रामगढ़ शेखावटी नगर पालिका द्वारा ट्रस्ट को प्रेरित कर गंगा दशहरे के उपलक्ष में निर्जला एकादशी के राहगीरों को सुविधा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया जिसमें नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जयकरण गुर्जर व योगेश शर्मा आदि लोग सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया।
ट्रस्ट के संरक्षकों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य न केवल निर्जला एकादशी के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है, बल्कि युवाओं में सनातन संस्कृति के प्रति जागृति भी उत्पन्न करना है। ट्रस्ट समय-समय पर इसी प्रकार के सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकार निभाता रहा है और आगे भी समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।
ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, तहसील प्रभारी प्रशांत जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, गोपाल कृष्ण तिवारी, कमल सैनी, मयंक शर्मा, संजीव शर्मा, जगदीश प्रजापत, अनुज चौधरी, अमित जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निर्जला एकादशी पर शीतल पेय का आयोजन, गर्मी मे राहत मिलने से राहगीरो ने ट्रस्ट के सेवा कार्य के लिये दिया साधुवाद
लक्ष्मणगढ़: जब सूर्यदेव की तपन से धरती झुलस रही थी, तब लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर एक अनुपम सेवा कार्य कर समाज को शीतलता का संदेश दिया। “सेवा, संस्कार और स्वाभिमान” के दिव्य मूल्यों को आत्मसात करते हुए ट्रस्ट द्वारा राह चलते यात्रियों और आमजन को ठंडा-शीतल पाइनएप्पल जूस वितरित किया गया।यह आयोजन केवल एक जूस वितरण कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह सनातन संस्कृति में लुप्त होती आध्यात्मिक चेतना को पुनः जागृत करने का एक सुंदर प्रयास था। युवा पीढ़ी, जो पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रही है, उन्हें सनातन धर्म के पर्वों की महत्ता से अवगत कराने हेतु यह एक सशक्त कदम था।ट्रस्ट के पदाधिकारी, संरक्षक व समर्पित कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोयोग और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। राहगीरों ने न केवल शीतल जूस का आनंद लिया, बल्कि इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्थान में मील का पत्थर हैं। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट निरंतर समाज के लिए सेवा और जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। यह आयोजन जहां निर्जला एकादशी की पवित्रता का संदेश लेकर आया, वहीं समाज के प्रति सेवा का आदर्श भी स्थापित किया।
इस कार्यक्रम में संरक्षक दीनदयाल जोशी, प्रकाश पासोरिया, गुरुजी रामनिवास शर्मा, गिरधारी लाल जाजोदिया, अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, अमित सोनी, पिंटू सुरेखा, रामपाल कुमावत, सुनील कुमार माली, लोकित दईया, रोहित दईया, सुरेंद्र भंडार, विवेक तंवर, रामगोपाल खींची, विकेश शर्मा, राधेश्याम माली, महेश कुमावत, राजेश शर्मा, बीजू कुमावत, सतपाल, ताराचंद मातवा सहित अनेक संरक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

