बेंगलुरु : भारी बारिश के कारण अस्पताल की दीवार गिरने से हुई 7 लोगों की मौत ■ 15 साल बाद ढह जाएगा ‘दीदी’ का किला, कहां हुई चूक? Exit Polls में खेला करती नजर आ रही भाजपा ■ दिल्ली में तरबूज से दहशत: मुंबई में चार लोगों की मौत के बाद राजधानी में खरीदने से बच रहे लोग, बाजार पर असर ■ आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री वैष्णव, 2 मई से शुरू होंगी नियमित सेवाएं ■ सीकर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था बदमाश:बिना नंबर की बाइक भी जब्त, वारदात की फिराक में था आरोपी ■ ट्रेलर की टक्कर से सरकारी टीचर और पत्नी की मौत:आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक से उछलकर गिरे; रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे दोनों ■
बेंगलुरु : भारी बारिश के कारण अस्पताल की दीवार गिरने से हुई 7 लोगों की मौत ■ 15 साल बाद ढह जाएगा ‘दीदी’ का किला, कहां हुई चूक? Exit Polls में खेला करती नजर आ रही भाजपा ■ दिल्ली में तरबूज से दहशत: मुंबई में चार लोगों की मौत के बाद राजधानी में खरीदने से बच रहे लोग, बाजार पर असर ■ आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री वैष्णव, 2 मई से शुरू होंगी नियमित सेवाएं ■ सीकर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था बदमाश:बिना नंबर की बाइक भी जब्त, वारदात की फिराक में था आरोपी ■ ट्रेलर की टक्कर से सरकारी टीचर और पत्नी की मौत:आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक से उछलकर गिरे; रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे दोनों ■
सरकारी कार्मिकों को जनगणना करने के आदेश: मुख्य सचिव का विभागों के एचओडी को लेटर, 15 मई से पहले करनी होगी स्व-गणना
जयपुर :देश में 1 मई से जनगणना का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में मकानों के सूचीकरण और उनकी गणना का काम किया जा रहा है। 1 से 15 मई तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें आमजन को वेबसाइट पर जाकर स्वयं गणना का आवेदन पत्र भरना होगा। इस कार्य में सभी सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव ने एक पत्र जारी किया है। इसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों (HODs) को शत-प्रतिशत कार्मिकों से गणना करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव ने लेटर में लिखा- 1 मई को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्व-गणना कर प्रदेश के निवासियों के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
मुख्य सचिव ने लेटर में लिखा- जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में शत-प्रतिशत और सटीक आंकड़े सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि राज्य के सभी राजकीय अधिकारी और कर्मचारी स्वयं भी स्व-गणना में भाग लेकर अन्य नागरिकों को प्रेरित करें।
इसलिए, अपने अधीन विभागों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 मई से पहले स्व-गणना पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें, ताकि उनकी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि प्रदेश के राजकीय विभागों और सरकारी स्ववित्त-पोषित संस्थाओं में करीब 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।
34 में से 29 सवालों के जवाब भरने हैं
आमजन को पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करके 34 में से 29 सवालों के जवाब देने हैं। 4 सवालों के जवाब जनगणना कर्मचारी जब आपके घर पुष्टि के लिए आएंगे तब भरेंगे। लाइन संख्या, भवन संख्या, मकान संख्या और जनगणना के मकान का वास्तविक उपयोग क्या हो रहा है, इसके जवाब जनगणना कर्मचारी भरेंगे।
SMS हॉस्पिटल में अब चलेगी इवनिंग ओपीडी: प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने मरीजों की भीड़ देख दिए निर्देश; दवाइयों की कमी के सवाल पर रहीं मौन
जयपुर: गर्मी में बढ़ती मौसमी बीमारियों और मरीजों की भीड़ देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में अब इवनिंग में भी ओपीडी का संचालन होगा। ये ओपीडी रोज शाम 5 से 7 बजे तक संचालित होगी।
हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ गुरुवार को SMS हॉस्पिटल की व्यवस्था देखने जब पहुंची तो मरीजों को देखकर उन्होंने ये निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल में दवाइयों के काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए, लेकिन काउंटर पर दवाइयों की कमी पर वे मौन रहीं।
दरअसल, विजिट के दौरान जब प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ दवाइयों के काउंटर नंबर 10, 11 पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में भीड़ दिखी। इस पर उन्होंने पूछा- यहां इतनी भीड़ क्यों है?
इस दौरान वहां जमीन पर बैठे कुछ मरीज और उनके परिजन ने बताया कि काउंटर पर दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण वे बाहर लाइन में लगे हैं।
इस पर प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने SMS हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और दूसरे प्रशासनिक व्यवस्था में लगे डॉक्टरों से बात की। इस पर जानकारी मिली कि बड़ी मात्रा में आवश्यक दवाइयां (मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में लिस्टेड) सप्लाई में नहीं आ रही। इस कारण मरीजों को स्थानीय स्तर पर खरीद करके दवाइयां काउंटर नंबर 10, 11 से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने SMSअस्पताल का दौरा कर व्यवस्था देखी।
इवनिंग ओपीडी में जनरल मेडिसिन के बैठेंगे डॉक्टर
विजिट के दौरान मरीजों की भीड़ देखते हुए प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने ओपीडी के समय में बढ़ोतरी पर चर्चा की। इस पर SMS हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- मौसमी बीमारी को देखते हुए यहां इवनिंग ओपीडी का संचालन पहले किया जा चुका है। ऐसे में गर्मियों में भी इसे शुरू किया जा सकता है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा और इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस सुझाव के बाद प्रिंसिपल सेक्रेट्री राठौड़ ने शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।
ये भी दिए निर्देश
जिन दवाइयों की नियमित सप्लाई नहीं आ रही, उनको नियमानुसार खरीद कर मरीज को उपलब्ध करवाई जाएं। इसके लिए कॉन्फेड आदि संस्थाओं के साथ भी समन्वय करें।
ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर में मैनपावर बढ़ाने के लिए कहा, ताकि मरीजों को सैंपल देने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।
जिन एरिया में मरीजों के लिए पीने के पानी, पंखा-कूलर की व्यवस्था नहीं है, वहां तुरंत व्यवस्थाएं करवाएं।
जनरल वार्ड में पंखों के अलावा कूलर या एसी लगवाएं, ताकि वार्डों में कूलिंग हो सके।
जयपुर की होटल में ठहरे युवक से साइबर फ्रॉड:बैंक अकाउंट्स से निकाले 6 लाख, कॉल कर बोला- आजकल फ्रॉड ज्यादा हो रहा है
जयपुर : जयपुर की होटल में ठहरे एक युवक से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर क्रिमिनर्ल्स ने बैंक अकाउंट्स में डाका डालकर 6 लाख रुपए निकाल लिए। आजकल फ्रॉड ज्यादा होने की कहकर युवक से बैंक अकाउंट्स की डिटेल ली गई थी। सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया- बीकानेर के गजनेर निवासी सतवीर उपाध्याय (37) के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। वह अपने किसी काम से जयपुर आकर सिंधीकैम्प इलाके में स्थित होटल में ठहरे थे। होटल में रुकने के दौरान उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अफसर बताया। कहा- आजकल फ्रॉड ज्यादा हो रहा है। बातों में लेकर उसके बैंक अकाउंट्स के बारे में डिटेल ले ली। कुछ ही देर में डिटल लिए चारों बैंक अकाउंट्स से टोटल 6 लाख रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को साइबर फ्रॉड का पता चला। सिंधीकैम्प थाने में पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
Bengal Elections: भबानीपुर में ममता vs सुवेंदु, 2nd फेज में TMC के अभेद दुर्ग को भेदकर BJP हासिल कर पाएगी सत्ता?
कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal elections 2026) में पहले चरण में बंपर 92 फीसदी वोटिंग हुई। रेकॉर्ड वोटिंग टर्नआउट के बाद प्रधानमंत्री व BJP के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दावा किया कि यह परिवर्तन की लहर है। भाजपा के कद्दावर नेताओं ने दूसरे चरण के लिए भी अपनी ताकत झोंक दी है। इस बार बीजेपी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण इलाके में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ को भेदकर सत्ता हासिल करना है। इस चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटें हैं। भवानीपुर में भी 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां पश्चिम बंगाल की नेता सदन यानी सीएम ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है।
दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई। 92.9 फीसदी वोटिंग हुई। अब दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है। जिन इलाकों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे, वह सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के गढ़ वाले क्षेत्र हैं। दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें आठ चुनावी जिले शामिल हैं। कोलकाता नॉर्थ और साउथ की 11 सीटें, हावड़ा की 16 सीटें, नदिया की 17 सीटें, उत्तर 24 परगना की 33 सीटें, दक्षिण 24 परगना की 31 सीटें, हुगली की 18 सीटें और पूर्वी बर्धमान की 16 सीटों पर वोटिंग होगी। साल 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को इन 142 में से 123 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 18 सीटें आई थी।
भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता के बीच काटें की टक्कर
दक्षिण कोलकाता की भबानीपुर सीट इस बार के चुनाव में सबसे हॉट सीट है। यहां सीएम ममता को नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनौती दे रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को लगभग 1,900 वोटों से हराया था। चुनाव आयोग की विशेष गहन समीक्षा (SIR) के बाद भबानीपुर में करीब 51,000 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो कुल मतदाताओं का 21% है। 2021 के उपचुनाव में ममता की जीत का मार्जिन लगभग 58,800 वोट था, ऐसे में यह नाम कटौती उनके लिए चुनौती बन सकती है।
ममता बनर्जी अब भबानीपुर पर खास फोकस कर रही हैं। वे यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं से बैठकें कर रही हैं और पहली बार ग्रासरूट स्तर पर प्रचार करने वाली हैं। कोस्मोपॉलिटन इलाके में गैर-बंगाली मतदाताओं को साधने के लिए वे जैन मंदिर और सिख गुरुद्वारों का दौरा करेंगी। साथ ही हाईराइज सोसाइटियों में पदयात्रा और बंद कमरों में बैठकें कर रही हैं।अमित शाह भी भबानीपुर समेत प्रमुख सीटों पर BJP की रणनीति देख रहे हैं। नंदीग्राम में पहले चरण का मतदान हो चुका है, अब सुवेंदु अधिकारी पूरा फोकस भबानीपुर पर केंद्रित कर रहे हैं।
TMC के कई नेताओं की किस्मत दांव पर
बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में टीएमसी के कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम (कोलकाता पोर्ट), वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (दम दम उत्तर), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री शशि पांजा (श्यामपुकुर), विद्युत मंत्री अरूप बिस्वास (टॉलीगंज), शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु (दम दम), और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य मंत्री सुजीत बसु (बिधाननगर) चुनावी मैदान में हैं।
Churu Accident: घोड़ी पर दूल्हा, डीजे पर नाचते बाराती…तभी आई हादसे की खबर, बदल गया माहौल, अब तक चार लोगों की मौत
जली हुई जीप
चूरू। सिद्धमुख निवासी सुरेन्द्र भार्गव और पिलानी की हिमांशी की शादी के बीच थिरपाली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे की खबर ने पूरे समारोह का माहौल बदल दिया। बारात पहुंचने और रस्में चलने के दौरान मिली इस सूचना के बाद खुशियों का माहौल अचानक शांत हो गया और शादी की रस्में सादगी में पूरी करनी पड़ीं।
दुल्हन हिमांशी की मां सुनीता भार्गव ने भावुक होते हुए बताया कि पिलानी के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार रात ‘कोरथ’ की रस्म पूरी हो चुकी थी और परिवार के लोग घर की ओर बढ़ रहे थे। दूल्हा ढुकाव के लिए घोड़ी पर सवार था, डीजे पर बाराती नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान हादसे की सूचना मिली, जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया। उन्होंने बताया कि इस एक दिन के लिए महीनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही सब कुछ बदल गया।
कई परिवारों को गहरा दर्द, उपचार के दौरान एक की और मौत
थिरपाली छोटी गांव के पास गुरुवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरा दर्द दिया है। हादसे में उपचाराधीन एक जने की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतकों के नाम पहचान कर लिए हैं, लेकिन डीएनए टेस्ट के बाद ही शव परिवारों को सौंपे जाएंगे। हादसे में तीन लोगों की जिन्दा जलने से गुरुवार देर रात ही मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि हादसे में झुलसे युवकों में से मंदरपुरा (हनुमानगढ़) निवासी कमल पुत्र रोहिताश भार्गव ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दूल्हे के मामा का लड़का था। शुक्रवार सुबह एएसपी रिछपाल चारण, आईपीएस अभिजीत पाटिल, थाना अधिकारी रायसिंह सुथार सहित पुलिस के अधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए।
जल्दबाजी में पूरी हुई शादी की रस्में
हादसे की सूचना के बाद दूल्हा तुरंत कार से घर पहुंचा, जबकि दुल्हन उस समय पार्लर में थी। उसे बीच में ही वापस बुलाया गया। घर पहुंचने पर माहौल बदला हुआ था। ऐसे में बिना किसी औपचारिक आयोजन के वरमाला और फेरों की रस्म जल्दबाजी में पूरी की गई। इसके बाद परंपरागत रस्मों को सीमित रखते हुए दूल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया गया। शुक्रवार सुबह की रस्में भी संक्षिप्त रूप से निभाई गईं।
तैयारियां अधूरी रह गईं
दुल्हन की भुआ मंजू भार्गव ने बताया कि बारात और मेहमानों के लिए बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था की गई थी। करीब 700 लोगों के खाने की तैयारी थी, सूचना मिलने तक करीब 200 लोग भोजन कर चुके थे लेकिन हादसे की सूचना के बाद लोग धीरे-धीरे वहां से जाने लगे और माहौल पूरी तरह बदल गया। बड़ी मात्रा में तैयार भोजन उपयोग में नहीं आ सका।
सामान घर में ही रखा रह गया
शादी लम्बे समय से तैयारियां की गई थीं। हिमांशी को देने के लिए जुटाए गए सामान को ले जाने के लिए सिद्धमुख से वाहन भी आ चुका था, लेकिन परिस्थितियों के चलते वह सामान भी फिलहाल घर में ही सुरक्षित रखा गया है।
Kanpur Weather:भीषण गर्मी का कहर; 31 मई तक कानपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक धूप में न निकलने की सलाह
कानपुर में बढ़ते तापमान के कारण हाइपरथर्मिया के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई तक इमरजेंसी हीट अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर 10 से 3 बजे तक घर में रहने की सलाह दी है।
कानपुर : तेजी से बढ़ रहा तापमान आइसीयू तक पहुंचा रहा है। एलएलआर, उर्सुला और कांशीराम चिकित्सालय की ओपीडी हाइपरथर्मिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे ग्रसित मरीज चक्कर आना, पेट का संक्रमण, बुखार, दस्त, उल्टी और निर्जलीकरण के लक्षण लेकर फिजीशियन के पास पहुंच रहे हैं। जो अनदेखी और सामान्य लू समझकर घर पर ही इलाज कर रहे हैं। यह उनकी जान के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे ही एक मरीज का इलाज एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है। जो आइसीयू में भर्ती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इमरजेंसी हीट अलर्ट में 31 मई तक तापमान की वृद्धि को देखते हुए लोगों को 10 से दोपहर तीन बजे तक घर में रहने की ही सलाह दी गई है। हीट वेव के खतरे को देखते हुए ही सरकारी अस्पतालों में एसी और कूलर युक्त विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं, जहां पर हीट वेब से ग्रसित मरीजों का इलाज प्राथमिकता पर किया जाएगा।
हाइपरथर्मिया एक चिकित्सीय स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य स्तर से अधिक बढ़ जाता है। यह तब होता है जब शरीर बहुत अधिक गर्मी सोख लेता है या गर्मी को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता है, जिससे शरीर का तापमान अधिक हो जाता है। 19 अप्रैल को ओपीडी में प्रतिदिन 100 से ज्यादा ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें बुखार के साथ मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, चक्कर आना और मतली के साथ तेज सांस लेना और हृदय गति का बढ़ जाना और अधिक पसीना आने की समस्या भी मिल रही है।
वहीं, इमरजेंसी में 10 से 12 मरीज गर्मी की चपेट में आकर भर्ती हो रहे हैं। इसमें गंभीर मामलों में आइसीयू की जरूरत पड़ रही है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि मई-जून वाली गर्मी अप्रैल में पड़ने से बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। इसको देखते हुए इमरजेंसी के रेड जोन और विशेष वार्ड को तैयार किया गया है।
हृदय, किडनी, ब्रेन और मेटाबालिज्म पर असर
आइएमए की पूर्व अध्यक्ष डा. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि हीट वेव शरीर पर अत्यधिक दबाव डालती है, इस कारण और हृदय, किडनी, मस्तिष्क और मेटाबालिज्म पर असर पड़ता है। शुरुआती गर्मी इसलिए भी खतरनाक होती है। क्योंकि इसमें पसीना देर से आता है और शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है। इसके विपरीत मई-जून तक शरीर धीरे-धीरे अनुकूल हो जाता है, इससे पसीना जल्दी और अधिक प्रभावी ढंग से आने लगता है तथा रक्त संचार बेहतर हो जाता है। उन्होंने कहा कि 45 डिग्री तापमान शरीर पर अधिक दबाव डालता है। इससे डिहाइड्रेशन, बेहोशी और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। भीषण गर्मी में रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और हृदय को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, किडनी पानी बचाने के लिए अधिक क्रियाशील हो जाती है। इस कारण ही बिना काम किए गर्मी के दिनों में अधिक थकान लगती है।
तीन से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता शहर का तापमान
गर्मी के दिनों में कानपुर का तापमान आस-पास के शहरों की तुलना में तीन से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है। इसे अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव कहा जाता है। तेजी से बढ़ रहा कंक्रीट का विस्तार, पेड़ों की कमी, वाहनों और एसी की गर्मी से रात का तापमान बढ़ने लगता है। इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है। इस कारण ही आंतों में रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है।
गर्मी में होने वाली समस्याएं
पेट फूलना।
एसिडिटी।
भूख कम लगना।
पेट में दर्द।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव।
गर्मी के कारण
सेरोटोनिन और डोपामिन में बदलाव होने लगता है।
डिहाइड्रेशन से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम होना।
कार्टिसोल (तनाव हार्मोन) बढ़ता है।
हीट स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी
डा. नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि हीट स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें शरीर से पसीना आना बंद होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को ठंडी जगह ले जाएं। पानी डालकर शरीर को ठंडा करें। सीधा लेटाकर पैर ऊपर रखें। होश में आने पर ओआरएस का पानी दें।
बीच सड़क पर हंगामा करने वाला कांस्टेबल सस्पेंड:खबर लगने बाद एसपी ने की कार्रवाई, पुलिस लाइन में तैनात है कांस्टेबल निर्मल झुंझुनूं शहर में अनुशासनहीनता और वर्दी की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले एक पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कावेंद्र सिंह सागर ने सरेराह हंगामा और हुड़दंग करने के आरोप में कांस्टेबल निर्मल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी कांस्टेबल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात था।दरअसल, मंगलवार को रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर कांस्टेबल निर्मल की शर्मनाक हरकतें देखने को मिली थीं। कांस्टेबल ने न केवल यातायात को बाधित किया, बल्कि वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों के सामने हाथ जोड़कर उनके पैर पकड़ने लगा। इस दौरान उसने काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच हंगामा किया, जिससे लोग परेशान होते रहे।
जयपुर: आमेर में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, राई की कोठी क्षेत्र में आग से सामान जलकर हुआ खाक, 20–25 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, आमेर, घाटगेट, बानीपार्क दमकल की संयुक्त कार्रवाई, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन, गोदाम में रखा सामान जला, बड़ी घटना टली, समय रहते आग पर पाया काबू, दमकल शिफ्ट इंचार्ज कैलाश चंद ने दी जानकारी
सीकर जिले के तारपुरा और दादिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव शुरू कर दिया है। प्रस्तावित तारपुरा एयरपोर्ट, नवलगढ़-बेरी-बसावा सीमेंट प्लांट, रेलवे लाइन और जेरठी-दादिया अंडरपास के विरोध में हजारों किसान सोमवार को सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। कलेक्ट्रेट में करीब आधे घंटे तक नारे लगाते हुए प्रदर्शन…
चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में कांग्रेस नेता के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने 12 से ज्यादा राउंड फायर किए। हमला वार्ड संख्या 21 में रहने वाले पार्षद और कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल के घर ‘व्हाइट हाउस’ पर हुआ। …
फतेहपुर शेखावाटी, 13 मई। श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय धानुका उप जिला हॉस्पिटल में आरओ (वॉटर प्यूरीफायर) मशीन स्थापित की गई। क्लब के सहसचिव लॉयन मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य श्री लक्ष्मीनाथ लायंस…