सीकर में सड़क हादसे में LDC की मौत, दो घायल : ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर निकाला शव, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सीकर में सड़क हादसे में एलडीसी की मौत हो गई। उनकी क्रेटा गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि क्रेटा के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर एलडीसी और उनके दो साथियों को निकाला। हादसा पिपराली का है।

एलडीसी मदनलाल पिपराली के रहने वाले थे। पंचायत समिति पिपराली में ही एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने साथियों के साथ हुंडई क्रेटा गाड़ी में रघुनाथगढ़ एक कैंप में हिस्सा लेने के लिए निकले थे। दोपहर के समय पिपराली में वैदिक आश्रम के पास उनकी गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एलडीसी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे में क्रेटा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने मृतक और घायलों को गाड़ी के शीशे तोड़कर गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मदनलाल की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत समिति के कर्मचारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 responses to “सीकर में सड़क हादसे में LDC की मौत, दो घायल : ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर निकाला शव, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर”

  1. Soni Shanti Prakash Avatar
    Soni Shanti Prakash
    1. adminvijay Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *