सीकर के नेछवा थाना इलाके में चल रहे बाबा रूल्याणी मेले में महिला के गले से सोने का मादलिया तोड़ लिया। बदमाशों ने मेले से बाइक भी चोरी कर ली। अब पीड़ितों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इस संबंध में कणवाई निवासी रामस्वरूप जाट ने नेछवा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी मां शांति देवी रूल्याणी में चल रहे चुना बाबा के मेले में दर्शन करने के लिए आई थी। मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी दौरान उनकी मां के गले से किसी ने सोने का मादलिया तोड़ लिया। शांति देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।
बाइक चोरी
वहीं रोडू निवासी गणेश कुमार ने नेछवा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मेले में दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने वहां घर के बाहर बाइक को खड़ा किया। ढाई घंटे बाद जब वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं मिली। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन


Leave a Reply