जयपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी डिप्टी:पुलिस की वर्दी, गाड़ी में बत्ती लगाकर रौब झाड़ता, लोगों से करता ठगी

जयपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी डिप्टी:पुलिस की वर्दी, गाड़ी में बत्ती लगाकर रौब झाड़ता, लोगों से करता ठगी

जयपुर की जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने आज एक व्यक्ति को पुलिस की फर्जी वर्दी, गाड़ी और बत्ती के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इलाके में रौब झाड़ने और अवैध वसूली के लिए इन का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया। जिस पर जयसिंहपुरा खोर थाने की एसआई रेखा चौधरी और उनकी टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इलाके में रौब झाड़ने के लिए वर्दी पहन कर घूमता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी, वाहन पर फर्जी पुलिस की बत्ती लगाकर घूमते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी चन्द्रप्रकाश सोनी (42) पुत्र ताराचन्द सोनी निवासी इन्द्रा कालोनी लकडो की ढाणी नायला रोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर का रहने वाला हैं।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई समय से इस वर्दी को पहन कर घूमता था। किराये की गाड़ी में पुलिस की फर्जी बत्ती लगाकर जब चलता तो इलाके में रौब होता। लोगों को सीआईडी का डिप्टी बता रखा था जिस से लोग काफी प्रभावित होते थे। आरोपी वर्दी की धौंस जमाकर पैसा भी कमाता था।

RSS SHEKHAWATI TODAY NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *