चूरू, 08 सितंबर। जिला प्रमुख वंदना आर्य के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को 59 वां “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” के अवसर पर चूरू पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि साक्षरता केवल शिक्षा नहीं, बल्कि अधिकारों की पहचान है। साक्षरता केवल मात्र अक्षर ज्ञान नहीं होकर आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण का मार्ग है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। आज भी हमारे समाज में कई महिलाएं शिक्षा से वंचित हैं। इसलिए सामाजिक उन्नयन के लिए महिला साक्षरता पर विशेष ध्यान देना होगा। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम ऐसी महिलाओं तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाएं।
जिला साक्षरता अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (2022-2027) में जिले की प्रगति से अवगत करवाते हुए वित्तीय वर्ष 2025- 26 में आवंटित लक्ष्य 99223 असाक्षरों का सर्वे कर उनको साक्षरता कक्षाओं में पढ़ाकर शत— प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य प्राप्त करने की रुपरेखा की जानकारी दी।
एसीबीईओ सूर्यकांत शर्मा ने चूरू ब्लॉक के सभी असाक्षरों को चिन्हित कर साक्षर करने के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर अतिथियों ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 नवसाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशस्ति— पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार ढाका, चिरंजीलाल सैनी, उम्मेद सिंह, धर्मेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन सहायक परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने किया।

-
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति -
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट -
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को -
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन -
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी


Leave a Reply