सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के रहने वाले बिल्डिंग ठेकेदार ने अपने घर से 8 किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
खाटूश्यामजी सदर थाना SHO कैलाश चंद यादव के अनुसार
मृतक का नाम महेंद्र कुमार (35) पुत्र मदनलाल है। जो खाटू कस्बे के वार्ड नंबर 10 का रहने वाला है। वह आज सुबह 4 बजे अपने घरवालों को कहकर गया कि वह खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने जा रहा है।

इसके बाद वह नहीं लौटा। इधर उसके घर से करीब 8 किलोमीटर दूर सांवरिया सिटी महालक्ष्मी मंदिर के पास पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटका हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक महेंद्र कुमार बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता है। हालांकि इसके पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है।
-
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति -
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट -
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को -
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन


Leave a Reply