भारत विकास परिषद ने किया शिक्षकों और छात्रों का सम्मान : फतेहपुर के राजकीय नेवटिया स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद ने किया शिक्षकों और छात्रों का सम्मान : फतेहपुर के राजकीय नेवटिया स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

फतेहपुर में भारत विकास परिषद शाखा ने राजकीय नेवटिया विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदन और दीप प्रज्वलन से हुई।

भारत विकास परिषद के नरेंद्र शर्मा ने संस्था का परिचय और गतिविधियों की जानकारी दी। प्रकल्प प्रभारी डी पी शर्मा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कार की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में सचिव सुभाष चंद्र सोनी ने नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्ति पर विस्तृत जानकारी दी। संस्था के सदस्यों ने विद्यालय के प्राचार्य का सम्मान किया। इसके साथ ही 20 शिक्षकों और मेधावी छात्रों को दुपट्टा, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *