विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई

बीकानेर। कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सत्र 2025-26 में नामांकन अभियान एवं अनामांकित तथा ड्रॉपआउट छात्र-छात्राओं को विद्यालयों से जोड़ने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

पहले यह तिथि 30 जुलाई 2025 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 तक कर दिया गया है। इस अवधि में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया जा सकेगा। कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश सत्र पर्यंत चलेंगे। 

निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालय इस अवधि में प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे।

इस संबंध में सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक, प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।

 

📌 उल्लेखनीय है कि यह निर्णय उन छात्र-छात्राओं के हित में लिया गया है, जो किसी कारणवश समय पर विद्यालय से नहीं जुड़ पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *