भारी वर्षा से स्थगित हुई विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं

प्रदेशभर के मैदानों में जलभराव और आवागमन बाधित होने से शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

बीकानेर। कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर ने आगामी आदेश तक 69वीं जिला एवं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं।

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) छात्र-छात्राओं के लिए प्रस्तावित इन प्रतियोगिताओं की तिथियां पूर्व में प्रसारित की गई थीं, लेकिन हाल ही में प्रदेश के अधिकांश जिलों में हुई अतिवृष्टि से खेल मैदानों में जलभराव हो गया है। साथ ही, लगातार हो रही बारिश के कारण आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है।

 

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विभिन्न समूहों की खेल प्रतियोगिताओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां शीघ्र ही घोषित की जाएंगी।

📰 समाचार अपडेट

जिला एवं राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियाँ घोषित

जयपुर | माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान ने सत्र 2025-26 की 69वीं जिला एवं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियाँ घोषित कर दी हैं।

कार्यालय आदेश के अनुसार प्रतियोगिताएँ निम्न निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी –

समूह जिला स्तर राज्य स्तर
प्रथम समूह 04.09.2025 से 07.09.2025 तक 12.09.2025 से 18.09.2025 तक
द्वितीय समूह 14.09.2025 से 17.09.2025 तक 23.09.2025 से 29.09.2025 तक
तृतीय समूह 23.09.2025 से 26.09.2025 तक 02.10.2025 से 08.10.2025 तक
चतुर्थ समूह 09.10.2025 से 12.10.2025 तक 29.10.2025 से 04.11.2025 तक

निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सीताराम जाट (I.A.S.) ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक स्तर पर अपने-अपने अधीनस्थ विद्यालयों में इन संशोधित तिथियों की सूचना अविलंब प्रसारित करें।

 

👉 शेष नियम व शर्तें पूर्व में जारी खेल पंचांग अनुसार ही प्रभावी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *