शेखावाटी खेल महोत्सव 2025 : रामगढ़ में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

रामगढ़ (सीकर)। शेखावाटी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रामगढ़ शेखावाटी परिषद द्वारा “शेखावाटी खेल महोत्सव 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव आगामी 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक रामनारायण रूइया शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी, रामगढ़ शेखावाटी में संपन्न होगा।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शेखावाटी क्षेत्र के अलावा प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष समारोह भी आयोजित होगा।

परिषद की ओर से सभी खेल प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे अग्रिम यात्रा टिकट सुनिश्चित कर समय पर पहुँचें और अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

नारा: “खेलेगा शेखावाटी, जीतेगा भारत !!”

 

📞 संपर्क: मुकेश रिणवा  – +91-8657752601, +91-9799977888

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *