SI Recruitment Exam 2021 Paper Leak Case: आरपीएससी ने सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के कुल 859 पदों के लिए 13, 14 और 15 सितंबर 2021 को परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में कई डमी उम्मीदवारों के बैठने की खबरें सामने आई थी।
जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल हुई थी और पेपर लीक में आरपीएससी सदस्यों की भूमिका भी सामने आई थी। ऐसे में इस भर्ती को जारी नहीं रखा जा सकता है।
साथ ही हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती 2021 के 897 पदों को नई भर्ती 2025 में जोड़ने के आदेश दिए है। ऐसे में अब नई सब इंस्पेक्टर भर्ती 1912 पदों पर आयोजित होगी। आइए अब जानते हैं राजस्थान के सबसे बड़े पेपर लीक घोटाले का कैसे खुलासा हुआ और कैसे पेपर लीक हुआ था?
क्या है एसआई पेपर लीक घोटाला?
- 859 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ।
- अब तक 122 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- गिरफ्तार आरोपियों में 54 ट्रेनी थानेदार शामिल है, जिनमें से 45 को बर्खास्त किया जा चुका है।
- इसके अलावा पकड़े गए आरोपियों में लीक गिरोह के सदस्य, प्रशिक्षु थानेदारों के परिजन, डमी अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
- नवंबर 2024 में 25 ट्रेनी एसआई को जमानत मिल चुकी है।
- 200 से ज्यादा ट्रेनी थानेदार अभी एसओजी की रडार पर हैं।
- 18 नवंबर 2024 को ट्रेनिंग ले रहे सब इंस्पेक्टर्स की पासिंग आउट परेड और नियुक्ति पर रोक लगी थी।
भूपेन्द्र सारण व सुरेश ढाका ने अपने हेण्डलर्स कोलायत निवासी सुनिल, आकोली सांचौर निवासी महेन्द्र, हेमागुडा सांचौर निवासी सुनील भादू, कमलेश ढाका (सुरेश ढाका का भाई), हेमागुडा निवासी सुरेश सउ (सुरेश ढाका का जीजा), बिढाणी सांचौर निवासी दिनेश सारण (सुरेश ढाका के मामा का लड़का) आदि के माध्यम से कई को पेपर पढ़ाया।
इनमें सिवाड़ा सांचौर निवासी अभय सिंह, भीनमाल निवासी मनोहर लाल, सेडिया सांचौर निवासी मनोहर सिंह, सांचौर निवासी भगवती विश्नोई शामिल थे। डावल सांचौर निवासी प्रवीण बिश्नोई चयनित होने के बाद भी जॉइन करने नहीं पहुंचा। करावली सांचौर निवासी गणपतलाल विश्नोई व उसके एक साथी को भी पेपर पढ़ाया गया। इस प्रकार जगदीश बिश्नोई, यूनिक भांभू उर्फ पंकज चौधरी, शिवरतन मोट, राजेश खण्डेलवाल, हर्षवर्धन, अशोक सिंह नाथावत, राजेन्द्र यादव उर्फ राजू, रिंकू शर्मा, स्वरूप मीणा ने कई को पेपर पढ़ाया।
आरपीएससी स्तर पर भी लीक हुआ था पेपर
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply