फतेहपुर में जमकर हुई बारिश : निचले इलाकों में 3 फीट पानी भरा, किसानों को फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद

फतेहपुर में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर जारी है। रविवार सुबह कस्बे में आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अंबेडकर नगर, क्षत्रिया बस स्टैंड, पुराने सिनेमा हॉल, मंडावा रोड, नवलगढ़ अंडरपास, मंडावा अंडरपास और साइ बाजार में 3 फीट तक पानी भर गया।

जलभराव के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे उमस और गर्मी से परेशान कस्बेवासियों को राहत मिली है।

पिछले 15 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। किसान ऋदाराम महिचा के अनुसार, बारिश न होने से फसलें मुरझाने लगी थीं। अब बारिश के बाद फसलें फिर से लहलहा रही हैं। किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद जग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *