प्रबंध समिति की विशेष बैठक में जाँच समिति ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, पारदर्शिता हेतु नई व्यवस्था लागू
रामगढ़ शेखावाटी। गुरुवार, 21 अगस्त को श्री कृष्ण गौशाला प्रबंध समिति की विशेष बैठक गौशाला रोड स्थित जगदीश जी महाराज मंदिर में समिति अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद मूंदड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आजीवन सदस्यता सत्यापन 2025 के लिए गठित स्वतंत्र जाँच समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सभी दस्तावेजों सहित प्रबंध समिति को सौंपी।
बैठक से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में जाँच समिति के संयोजक श्री रामस्वरूप जांगिड़ (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग, फतेहपुर शेखावाटी) एवं सह-संयोजक एडवोकेट श्री रामचंद्र महेचा (फतेहपुर शेखावाटी) ने सत्यापन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी। प्रेस प्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए और पारदर्शिता के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया गया।
सत्यापन प्रक्रिया क्यों हुई?
पिछले चुनाव में प्रॉक्सी व्यवस्था के दुरुपयोग, दिवंगत सदस्यों के नाम से मतदान और सत्यापन प्रपत्रों पर तीसरे पक्ष के हस्ताक्षर जैसी अनियमितताओं की शिकायतों के बाद समिति ने सदस्य सूची के अद्यतन और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। उद्देश्य था:
✔ प्रत्येक सदस्य की जीवित स्थिति की पुष्टि
✔ वर्तमान पता और मोबाइल नंबर का सत्यापन
✔ भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की गारंटी
प्रमुख तिथियाँ
12 फरवरी 2025 — प्रबंध समिति और नागरिकों की बैठक; सत्यापन निर्णय
20 फरवरी 2025 — सत्यापन कार्य का शुभारंभ
28 फरवरी 2025 — हेल्पलाइन नंबर जारी, 2,500 प्रपत्र छपे
30 अप्रैल 2025 — प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि; 1,588 प्रपत्र प्राप्त
6 मई 2025 — अनियमितताओं की शिकायतों के कारण पुनः-जाँच का निर्णय
12 मई 2025 — जाँच समिति का गठन और फील्ड-जाँच प्रारंभ
27 जून 2025 — गणमान्य नागरिकों की बैठक; चुनाव हेतु सिद्धांतगत प्रस्ताव
31 जुलाई 2025 — फील्ड-जाँच और पुनःसत्यापन प्रक्रिया का समापन
सत्यापन परिणाम — संक्षिप्त सारांश
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल पंजीकृत सदस्य | 2,488 |
| पूर्व-ज्ञात दिवंगत सदस्य | 60 |
| प्राप्त सत्यापन प्रपत्र (30 अप्रैल तक) | 1,588 |
| द्वितीय चरण में अतिरिक्त प्रपत्र | 38 |
| कुल सत्यापन प्रपत्र जाँचे गए | 1,626 |
श्रेणीवार स्थिति:
✅ पूर्णत: सत्यापित सदस्य — 1,296
🔄 प्रथम चरण में जमा फॉर्म वापिस लेकर दुबारा जमा किए गए प्रपत्र — 12
❌ सत्यापन लंबित — 330
अधूरे/अप्राप्य दस्तावेज: 206
नोटिस स्वीकार नहीं करने वाले: 57
नोटिस लेने के बाद भी सत्यापन न कराने वाले: 54
प्रथम चरण के बाद दिवंगत: 4
विदेश/दीर्घकालीन प्रवास के कारण लंबित: 6
नाम समानता/सदस्य न होते हुए भी फॉर्म भरना: 3
अनियमितताएँ और शिकायतें
प्रॉक्सी व्यवस्था का दुरुपयोग
दिवंगत सदस्यों के नाम से मतदान के प्रयास
तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापन प्रपत्र भरना और शुल्क जमा करना
उपरोक्त संबंध में लिखित शिकायतें गौशाला कार्यालय को प्राप्त
जाँच समिति की संरचना और कार्यप्रणाली
संयोजक: श्री रामस्वरूप जांगिड़ (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग)
सह-संयोजक: एडवोकेट रामचंद्र महेचा
जाँच सहायक: सुशील सोनी, पूरणमल कनवाडिय़ा, गोपीचंद व्यास, नटवर शर्मा, शीतल शर्मा, नरेश शर्मा, प्रह्लाद प्रजापत
कार्यपद्धति:
✔ दस्तावेजीय जाँच
✔ टेलीफोनिक पुष्टि
✔ स्थानीय सदस्यों से घर-घर जाकर सत्यापन
✔ असहयोग की स्थिति में रजिस्टर्ड डाक से नोटिस
महत्वपूर्ण निर्णय
27 जून 2025 की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि जिन सदस्यों का सत्यापन लंबित है, वे आगामी प्रबंध समिति चुनाव में मतदान और प्रत्याशी बनने से अस्थायी रूप से वंचित रहेंगे। हालांकि, उनकी सदस्यता यथावत रहेगी और भविष्य में सत्यापन पूर्ण होने पर सभी अधिकार बहाल किए जाएंगे।
सम्मान एवं आभार
बैठक में जाँच समिति के संयोजक श्री रामस्वरूप जांगिड़ एवं सह-संयोजक एडवोकेट श्री रामचंद्र महेचा का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। प्रबंध समिति ने निस्वार्थ सेवा के लिए दोनों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में गौशाला मंत्री रामगोपाल सैनी, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी, उमाशंकर केजडीवाल, राकेश घुवाला बंटी, ओमप्रकाश सोनी, गोपीचंद व्यास, सुभाष शर्मा, विनोद कीर्तनीय,अनिल ढंड, सुशील सोनी, श्याम सुंदर तोगासवाला, ताराचंद कछवाल सहित गणमान्य नागरिक, गौशाला कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सत्यापित सदस्यों की सूची
कुल सत्यापित 1296 सदस्यों की सूची श्री कृष्ण गौशाला कार्यालय में उपलब्ध है जिसे कोई भी देख सकता है एवं निर्धारित शुल्क जमा कराकर इसकी प्रमाणित प्रति भी प्राप्त कर सकता है। श्री कृष्ण गौशाला के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सूची उपलब्ध है इस ग्रुप से जुड़े हुए सदस्य इसका अवलोकन कर सकते हैं यदि कोई तकनीकी या कानूनी आपत्ति नहीं होगी तथा गौशाला प्रबंधन समिति की स्वीकृति होगी तो शेखावाटी टुडे वेबसाइट पर भी यह सूची उपलब्ध कराई जा सकती है। निकट भविष्य में अन्य स्थानों पर यदि उपलब्ध कराई गई तो इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी।
पुनर्विचार हेतु मौका
जिन 206 सदस्यों के फॉर्म हस्ताक्षर न मिलने या अपर्याप्त दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन लंबित या निरस्त रखा गया है वे निर्धारित प्रपत्र में 29 अगस्त 2025 तक श्री कृष्ण गौशाला में पुनर्विचार हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र एवं अन्य शर्तों के बारे में श्रीकृष्ण गौशाला कार्यालय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जांच समिति के 30 व 31 अगस्त 2025 को विशेष शिविर में ऐसे आवेदनों पर विचार कर आवेदन किया जा सकता है। सत्यापन न होने वाले फार्म कीअन्य श्रेणी जिन्हें नोटिस दिया गया या विदेश गए हैं या अन्य के नाम से सदस्य न होते हुए फॉर्म भर गया है उनके लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी। aaअनिल ढंड
LIVE TELECAST
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply