सीकर में पुलिस टीम ने एस्कॉर्ट सर्विस/ मसाज के नाम पर लोगों को ठगने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सीकर के एसके अस्पताल के पास किराए के फ्लैट में रहकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
इनका रोजाना 20 से 30 लोगों को ठगने का टारगेट रहता था। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल, 3 चार्जर, 6 एटीएम कार्ड, एक पावर स्विच भी बरामद किया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से मिले इनपुट, ह्यूमन इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
साइबर थाना DYSP अनुज डाल ने बताया कि मामले में तीन आरोपी मनीष जाखड़ (21) पुत्र रामदेव जाट निवासी जाखड़ों की ढाणी किशनगढ़ रेनवाल, विकास कुमार(21) पुत्र जगदीश प्रसाद जाट निवासी करणपुरा लोसल और आर्यन(20) पुत्र रमेश जाट निवासी बस्सी नागा को गिरफ्तार किया गया है।
फ्लैट में रहकर करते थे ठगी यह तीनों सीकर के एसके अस्पताल के पास हनुमान टावर में किराए के फ्लैट में रहकर इस ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। रोजाना 20 से 30 लोगों को अपना टारगेट बनाते। मेंबर बनने के नाम पर पहले पीड़ित से 200 रुपए ट्रांसफर करवाते। इसके बाद उसे लड़कियों की फोटो भेजकर और लोकेशन डालकर हजार रुपए मंगवाते।
सोशल मीडिया फेसबुक,इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर इन्होंने शिवानी B2B सर्विस के नाम से अपना ऐड किया हुआ था। जब कोई उस पर क्लिक करता तो सीधे वॉट्सऐप चैट का ऑप्शन खुलता था। इसके बाद आरोपी चैट करके लोगों को अपने झांसे में लेते थे।
500 से ज्यादा लोगों को ठग चुके है आरोपी साइबर थाना पुलिस के मुताबिक अब तक आरोपी करीब 500 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बन चुके थे। कुछ परिवादी शिकायत देने के लिए सीकर के साइबर पुलिस थाने भी पहुंचे थे। फिलहाल अब साइबर थाना पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी,आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इंटरनेट पर से लेते लड़कियों की फोटो साइबर थाना पुलिस के मुताबिक जब इन आरोपियों से चैट पर कोई पीड़ित किसी लड़की का फोटो मांगता तो उसे यह आरोपी इंटरनेट पर से कई लड़कियों की फोटो उठाकर भेज देते। जैसे ही वह पीड़ित अमाउंट ट्रांसफर करता तो फिर उसके नंबर ब्लॉक कर देते।
आरोपी इतने शातिर हैं कि जब पीड़ित इसे एस्कॉर्ट सर्विस या मसाज के लिए लोकेशन पूछता तो आरोपी पीड़ित की लोकेशन के आसपास के होटल्स का एड्रेस डालकर भेजे देते थे। आरोपियों में कोई 12वीं पास है तो कोई ग्रेजुएट। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना पुलिस के ASI दीनदयाल,कांस्टेबल लक्ष्मणराम, आनंद, भागीरथ मल, दिलावर और वीरेंद्र शामिल रहे।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply