सीकर में स्थित तारपुरा हवाई पट्टी की स्थिति काफी खराब है। पिछले दिनों योगगुरु बाबा रामदेव का चार्टर प्लेन यहां उतरा। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मूवमेंट होने वाला है। लेकिन हवाई पट्टी की हालत जर्जर है। सुविधाओं की कमी ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है।
स्थानीय निवासी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- तारपुरा हवाई पट्टी की स्थिति दयनीय हो चुकी है। यहां हवाई पट्टी के गेट, खिड़कियां, जाली सब टूट चुकी हैं। हवाई पट्टी अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह चुकी है। यहां न तो बिजली-पानी की व्यवस्था है, न ही विश्राम की कोई सुविधा।
वीआईपी भी हवाई पट्टी पर गर्मी में खड़े रहते हैं
पीडब्ल्यूडी के विश्रामगृह पर हमेशा ताला लगा रहता है। शेखावत ने आरोप लगाया कि जब भी कोई VIP यहां आता है तो उसे सुविधाओं के अभाव में खुले में गर्मी में खड़ा रहना पड़ता है।
तारपुरा हवाई पट्टी पर नेताओं सहित बड़े दिग्गजों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता स्थानीय लोगों के लिए गुस्से का कारण बनी हुई है। शेखावत ने कहा- वीआईपी मूवमेंट के समय सभी विभाग एक्टिव हो जाते हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी नदारद रहते हैं। यह साधु-संतों और वीआईपी मेहमानों का अपमान है।
एडवोकेट सुरेश गोदारा ने कहा- हवाई पट्टी पर बना विश्रामगृह PWD की मनमानी का शिकार है। विभाग ने इसे ताले में बंद कर रखा है, जिसके चलते मेहमानों को कोई सुविधा नहीं मिल पाती। गर्मी में खुले में खड़े रहने को मजबूर VIP मेहमानों की स्थिति देखकर स्थानीय लोग भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं।
तारपुरा हवाई पट्टी पर लगातार VIP मूवमेंट को देखते हुए स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सरकार और PWD विभाग इसकी स्थिति सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए। बिजली, पानी, और विश्रामगृह की सुविधा को दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि सीकर आने वाले मेहमानों को असुविधा न हो।
खबरें और भी हैं…
- फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा
- कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो गंभीर घायल; देपालसर मंदिर से गांव लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई
- सीकर जिले में 21 लाख 93 हजार वोटर्स रजिस्टर्ड:SSR के बाद वोटर्स लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को; 1 महीने लेंगे आपत्तियां
- रामगढ़ शेखावाटी रेलवे स्टेशन की समस्याएं उठाईं, पांच प्रमुख मांगें रखीं
- महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को चूरू में मनाई जाएगी
- सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू

Leave a Reply