जरूरतमंदों को नारायण मानकर लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट ने कराया भोजन

रामगढ़ शेखावाटी, 19 अगस्त 2025।

कच्ची बस्ती व झुग्गी झोपड़ियों में सेवा कार्य

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कच्ची बस्ती और झुग्गी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को भोजन करवाकर सेवा कार्य किया गया।

पौष्टिक भोजन की थाली परोसी

रीको इंडस्ट्रीज, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में रह रहे घुमंतु परिवारों को पूड़ी-सब्ज़ी और लड्डू का पौष्टिक भोजन परोसा गया। इस दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रेम, करुणा और सेवा भाव के साथ भोजन वितरण में लगे रहे।

रावणबर टीला झोंपड़ियों तक पहुँची सेवा

रावणबर टीला की झोंपड़ियों में रह रहे छोटे बच्चों, वृद्धजनों और जरूरतमंद व्यक्तियों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया। ट्रस्ट ने प्राथमिकता के आधार पर उन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया, जो मांगकर जीवन यापन कर रहे थे।

सरकारी योजनाओं से जोड़ने का संकल्प

संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि “भोजन वितरण के साथ-साथ हमारा उद्देश्य इन जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। ट्रस्ट आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जैसी पहचान बनवाने में भी मदद करता है, ताकि उन्हें पेंशन, खाद्य सुरक्षा और अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके।”

100 जरूरतमंदों को मिला लाभ

आज हुए इस सेवा कार्य में लगभग 100 जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया।

कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

 

भोजन वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रशांत जोशी, संरक्षक ताराचंद जी, संजीव शर्मा, मयंक शर्मा, कमल सैनी व अंकित प्रजापत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *