सीकर की कोतवाली थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहारी मार्ग, सालासर बस स्टैंड के पास एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और 61 हजार कैश बरामद किया गया है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि देवेश पारीक के घर में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद थानाधिकारी सुनिल कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और मौके से 21 लोगों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेश पारीक, जुमला, इस्माइल, सुनिल अग्रवाल, अनवर अली, रफीक, गौरीशंकर, साजिद, शराफत अली, संजय शर्मा, बिशन लाल, प्रकाश, खुर्शीद, संतोष कुमार, सिराजुद्दीन, जितेन्द्र, चुन्नी लाल, बालूराम, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश, सांवलदास के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी आरोपी सीकर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढे…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply