सीकर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य समारोह का आयोजन जिला खेल स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के पहले आज सुबह जिला खेल स्टेडियम में कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान सीकर एडीएम रतन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
इसके बाद सेंट मैरी स्कूल के बैंड का प्रदर्शन,सामूहिक व्यायाम सहित कई कार्यक्रम हुए। मार्च पास्ट के दौरान राजस्थान पुलिस, होमगार्ड सहित अन्य टुकड़ियां शामिल हुई। मार्च पास्ट का नेतृत्व DYSP अनुज डाल के द्वारा किया गया।
बता दें कि 15 अगस्त के दिन सबसे पहले सुबह 8:40 पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित होगी। 20 मिनट बाद 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 9:02 पर मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। 9:10 पर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। 9:20 पर मार्च पास्ट और सलामी होगी। 9:30 पर राज्यपाल के संदेश का पठन होगा। 9:45 पर मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। इसके बाद 9:55 पर वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा।
10:40 पर सामूहिक व्यायाम और 10:50 पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11:05 पर राष्ट्रगान होने के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में आने वाले लोग सुबह 8:30 बजे तक समारोह स्थल पर अपना स्थान ग्रहण करें। बता दें कि सीकर में इस बार ध्वजारोहण सीकर की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे।
खबरें और भी हैं…
- फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा
- कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो गंभीर घायल; देपालसर मंदिर से गांव लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई
- सीकर जिले में 21 लाख 93 हजार वोटर्स रजिस्टर्ड:SSR के बाद वोटर्स लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को; 1 महीने लेंगे आपत्तियां
- रामगढ़ शेखावाटी रेलवे स्टेशन की समस्याएं उठाईं, पांच प्रमुख मांगें रखीं
- महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को चूरू में मनाई जाएगी
- सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू

Leave a Reply