बेहतर परिणाम के लिए विडीओ फुल मोड में करके प्ले करें
रामगढ़ शेखावाटी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने समाज में भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की। शनिवार को ट्रस्ट के स्थानीय कार्यालय में सामूहिक रक्षाबंधन उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 छोटी बच्चियों के बैंक खातों में ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक को 250-250 रुपये की राशि जमा कराई गई। ट्रस्ट का उद्देश्य इन बालिकाओं के आर्थिक भविष्य को सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी दीपक चोटियां, मनीष ढाका, भाजपा रामगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, समाजसेवी युवा दीपेंद्र जोशी और ताराचंद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के तहसील प्रभारी प्रशांत जोशी ने किया, जबकि संचालन में सहयोग प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शरद शर्मा ने दिया।
भंवरलाल प्रजापत और दीपेंद्र जोशी ने उपस्थित सभी बच्चों को सेलिब्रेशन गिफ्ट और चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरों पर खुशी बिखेरी। बालिकाओं ने राखियां बांधकर अतिथियों का स्वागत किया और सभी ने मिलकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अहमियत को याद किया।
ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि, “लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन करता है, ताकि समाज में भाईचारे और प्रेम का संदेश पहुंचे। बच्चियों के खातों में राशि जमा करने का मुख्य उद्देश्य उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करना है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।”
कार्यक्रम में प्रदीप पुजारी, ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
अंत में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं और यह संकल्प लिया गया कि समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मिलजुलकर काम किया जाएगा।
Recent Posts
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन


Leave a Reply