दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थलों में बदलाव करते हुए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थल बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया। ■ दिल्ली में प्रदर्शन-पाबंदियों पर CJI बोले- यह मेरा मुद्दा नहीं, विपक्ष से मुलाकात पर कहा- नहीं मिलने की वजह बता चुका; राहुल बोले- याचिका लगाएंगे ■ गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था ■ एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख, 7.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले; 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी ■ मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें■ रेलवे के 8 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, ₹20 हजार करोड़ से 9 राज्यों में 1200km नई रेल लाइनें बिछेंगी; एक करोड़ लोगों को फायदा ■

Areawise News
50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच
चूरू कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो दिन का एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। छह टीमों ने शहर व थाना क्षेत्र के 50 ठिकानों पर दबिश दी। इसमें स्थाई वारंटी समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान में होटल, ढाबों, धर्मशालाओं व संदिग्ध जगहों की तलाशी ली गई। संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। इस कार्रवाई में धारा 170 बीएनएसएस के तहत 10 आरोपी पकड़े गए।
इसके अतिरिक्त 13 आरपीजीओ, आबकारी एक्ट व विभिन्न वारंटों में भी कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका में धारा 170 के तहत वार्ड 36 साहिल (18), वार्ड 41 सुल्तान उर्फ तानी (60), वार्ड 17 जावेद अली (40), वार्ड 26 सोहेल (26), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तिलोकी (35), वार्ड 6 मोहम्मद खलील (23), वार्ड 39 रबी मोहम्मद (44), वार्ड 2 मनोज पूर्वा (45), वार्ड 20 बुद्धि प्रकाश (33) और वार्ड 16 रजनीश (28) को पकड़ा गया। इसका मकसद असामाजिक गतिविधियों पर रोक व कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
Leave a Reply