दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थलों में बदलाव करते हुए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थल बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया। ■ दिल्ली में प्रदर्शन-पाबंदियों पर CJI बोले- यह मेरा मुद्दा नहीं, विपक्ष से मुलाकात पर कहा- नहीं मिलने की वजह बता चुका; राहुल बोले- याचिका लगाएंगे ■ गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था ■ एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख, 7.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले; 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी ■ मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें■ रेलवे के 8 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, ₹20 हजार करोड़ से 9 राज्यों में 1200km नई रेल लाइनें बिछेंगी; एक करोड़ लोगों को फायदा ■

Areawise News
रेलवे स्टेशन के सामने थार सवार दो युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद, डीएसटी-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा
चूरू शहर में हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसटी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उनके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ब्लैक थार गाड़ी भी जब्त की गई।
27 सितंबर को डीएसटी टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लैक थार में कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध थार को रोका।
तलाशी में वार्ड 18 नूर मस्जिद के पास के समीर खान उर्फ चीकू (22) के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिले। वार्ड 18 गर्ल्स कॉलेज के पास के शाहिद (22) के पास से भी चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
समीर ने बताया कि ये कारतूस उसके नाना रुखुदीन फौजी के सरदारशहर स्थित होटल से लाए गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी किशनाराम और एफसी गोपीराम शामिल थे।
Leave a Reply