रामगढ़ शेखावाटी। विघ्नहर्ता एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर रामगढ़ शेखावाटी में विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार 13 सितंबर 2026, रविवार को रात्रि 9:15 बजे से विश्वम्भरलाल महावीर प्रसाद शर्मा हवेली, पुस्तकालय की गली, रामगढ़ शेखावाटी में भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर संत श्री आकाशनाथ जी महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में ब्रह्मलीन संत रतिनाथ जी महाराज एवं स्व. श्री गोपाल शर्मा की स्मृति को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री गणेशजी महाराज की भक्ति, भजनों एवं धार्मिक वातावरण से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति होगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं सभी भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर14 सितंबर को भव्य प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया है कि रात्रि जागरण में शामिल होकर भगवान श्री गणेशजी महाराज का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।
कार्यक्रम के निवेदक राजेंद्र प्रसाद एम. शर्मा हैं, जबकि स्वागतकर्ता विनोद कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा एवं समस्त परिवारजन हैं।
स्थान: विश्वम्भरलाल महावीर प्रसाद शर्मा हवेली, पुस्तकालय की गली, रामगढ़ शेखावाटी
दिनांक: 13 सितंबर 2026, रविवार
समय: रात्रि 9:15 बजे से




Leave a Reply