शेखावाटी टुडे न्यूज | महनसर (झुंझुनूं)
निकटवर्ती ग्राम पंचायत महनसर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि स्वर्गीय महिपाल सिंह शेखावत की प्रथम पुण्यतिथि पर गढ़ परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में झुंझुनूं के पूर्व सांसद एवं मंडावा के पूर्व विधायक नरेंद्र खीचड़, अलसीसर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, ठाकुर अंगत देव सिंह मंडावा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्व. महिपाल सिंह शेखावत के भाई वीरेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, लाल सिंह, सतपाल सिंह, संपत सिंह तथा भतीजे युद्धवीर सिंह, राजवीर सिंह और गजेंद्र सिंह सहित परिवारजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके पुत्र रघुराज प्रताप सिंह एवं यशवर्धन सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में बिसाऊ थाना प्रभारी सीआई शेर सिंह राठौड़, बिजली विभाग के जेईएन अमित कुमार, सुशील मसकरा, पवन मसकरा, कुलदीप पोद्दार, कुलदीप चौमाल, संजय कसवां, सुमेर मीणा, राजेंद्र मिश्र, रोहित राजपुरोहित, लादू सिंह सहनूसर तथा देवी सिंह खींची (रामगढ़) सहित महनसर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान समाजसेवा एवं जनहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए लादू सिंह सहनूसर का अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया।
स्व. शेखावत के व्यक्तित्व को किया याद
सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र खीचड़ एवं प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि स्वर्गीय महिपाल सिंह शेखावत मिलनसार, सरल, हंसमुख एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अल्पायु में समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि उनके असामयिक निधन से मंडावा विधानसभा क्षेत्र और भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है तथा इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र एवं भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।


Leave a Reply