सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:एसपी ने रूट पर पैदल मार्च किया,बोले-छतों पर रखे मलबे को भी हटाया जाएगा

सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:एसपी ने रूट पर पैदल मार्च किया,बोले-छतों पर रखे मलबे को भी हटाया जाएगा

सीकर में मोहर्रम पर्व पर 26 जून को जुलूस निकाला जाएगा। इससे पहले शहर में पुलिस की ओर से बुधवार दोपहर को ड्रोन से छतों का सर्वे किया गया। लगातार 3 दिन तक जुलूस के रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। वहीं शाम को सीकर एसपी प्रवीण नायक ने टीम के साथ जुलूस के रूट पर पैदल मार्च किया।

एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- 25 जून को कत्ल की रात है। वहीं 26 जून को मोहर्रम पर्व पर जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के द्वारा रूट चेकिंग की गई थी। इसके बाद बुधवार को ड्रोन सर्वे किया गया। शाम को पैदल मार्च करके रूट पर आने वाले इश्यूज को चेक किया गया। मोहर्रम पर्व को देखते हुए शहर में करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही RAC की कंपनी भी तैनात की जाएगी।

एसपी ने कहा कि जिन छतों पर वर्तमान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है वहां पड़े आर्टिकल्स को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही यदि किसी छत पर मलबा पड़ा है तो उसे भी हटाया जाएगा।

एसपी ने हर एक प्वाइंट को बारीकी से देखा।
पैदल मार्च करते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक और पुलिस अधिकारी।
ड्रोन से छतों का सर्वे करते हुए SHO सुनील कुमार जांगिड़ और टीम।

बता दें कि सीकर में जाट बाजार और मोचीवाड़ा एरिया से मोहर्रम के जुलूस निकाले जाते हैं। दोनों एरिया से निकलने वाले जुलूस सालासर बस स्टैंड पर आकर मिलते हैं। इसके बाद यह कर्बला की तरफ जाते हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *