राजस्थान सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे ने रेवाड़ी से सीकर चलने वाली रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का अस्थाई विस्तार किया है। अब 5 जून तक यह ट्रेन सीकर की बजाय ढेहर का बालाजी स्टेशन तक चलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54804,रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी ट्रेन 31 मई से 4 जून तक रेवाड़ी से दोपहर 3:10 पर रवाना होगी जो रात करीब 11:05 पर ढेहर का बालाजी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 54803 ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी ट्रेन ढेहर का बालाजी स्टेशन से सुबह 4:35 पर रवाना होगी जो दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।
रेवाड़ी से दोपहर 3:10 पर रवाना होने के बाद यह ट्रेन रात 8:50 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर 10 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 9 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ढेहर का बालाजी स्टेशन से सुबह 4:35 पर यह ट्रेन रवाना होगी जो सुबह 6:40 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर करीब 45 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 7:25 पर रेवाड़ी के लिए रवाना होगी।




Leave a Reply