सीकर में सरस-लोटस के नाम से बेचा नकली घी:तेल और फ्लेवर से बना रहा था युवक, कंपनियों के 150 से ज्यादा खाली डिब्बे मिले

सीकर में सरस-लोटस के नाम से बेचा नकली घी:तेल और फ्लेवर से बना रहा था युवक, कंपनियों के 150 से ज्यादा खाली डिब्बे मिले

सीकर की DSB ब्रांच ने रींगस पुलिस के साथ मिलकर देर रात नकली घी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सीकर-जयपुर बॉर्डर पर स्थित एक घर में दबिश देकर 210 किलो नकली घी पकड़ा है। साथ ही कंपनियों के खाली टिन भी मिले। पुलिस ने मामले में नकली घी बनाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

DSB ब्रांच के ASI महेश कुमार यादव ने बताया- ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा है। इसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत, रींगस ASP दीपक गर्ग के निर्देश पर रींगस थाना प्रभारी दिलीप सिंह और थाने की टीम के साथ कमलेश सिंह (28) पुत्र भवानी सिंह के मकान पर दबिश दी गई।

 

यहां पर लोटस घी के 14 टिन भरे हुए मिले। इसके अलावा 2 पैकिंग मशीन, लोटस घी के 140, सरस के 2, वनस्पति के 21, दीपज्योति के 4 खाली टिन मिले। मामले में लोटस कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा रींगस पुलिस थाने में कॉपीराइट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी युवक कमलेश सिंह पाम ऑयल और फ्लेवर से नकली की तैयार करता था। ऐसे में टिन की आधी रेट में नकली घी तैयार हो जाता। जिसे दोगुनी कीमत में मार्केट में बेचा जाता था। मामले में आरोपी कमलेश सिंह से पूछताछ जारी है।

आरोपी लंबे समय से खाटूश्यामजी और आसपास के कस्बों में नकली घी सप्लाई करता था। इसके अलावा बड़े शादी समारोह में इस नकली घी को सप्लाई किया जाता था। कार्रवाई में DSB ब्रांच के ASI महेश कुमार यादव और हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *