श्याम-बाबा के दर्शन के लिए 19 घंटे करना होगा इतंजार:मंदिर कमेटी ने जारी की सूचना, जानिए कब से कब तक बंद रहेंगे पट

श्याम-बाबा के दर्शन के लिए 19 घंटे करना होगा इतंजार:मंदिर कमेटी ने जारी की सूचना, जानिए कब से कब तक बंद रहेंगे पट

खाटूश्यामजी: भीषण गर्मी के बीच भी खाटूश्याम के भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। 42 डिग्री टेम्प्रेचर के बाद भी भक्त नंगे पांव बाबा के दर्शन को आ रहे हैं। इसी बीच, खाटू धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 19 घंटे मंदिर के पट बंद की जानकारी सामने आई है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खाटूश्याम बाबा का 20 मई को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। इसलिए 19 मई रात 10 बजे से 20 मई शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे। विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 20 मई को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *