श्री लक्ष्मी नाथ लायंस क्लब के सहयोग से धानुका हॉस्पिटल में आरओ मशीन स्थापित

श्री लक्ष्मी नाथ लायंस क्लब के सहयोग से धानुका हॉस्पिटल में आरओ मशीन स्थापित

क्लब के सहसचिव लॉयन मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी  एवं प्रवासी कोलकाता निवासी श्री लक्ष्मीनारायण गोयनका के आर्थिक सहयोग तथा लॉयन गोपी राम सर्राफ की प्रेरणा से संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों को अब स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर क्लब सचिव लॉयन ओ.पी. जाखड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष महला, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलीप सिंह कुल्हरी, सुभाष पारीक, किशन लाल, अस्पताल स्टाफ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष महला ने दानदाता श्री लक्ष्मीनारायण गोयनका एवं श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी  के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी  द्वारा लंबे समय से पीड़ित मानवता की सेवा हेतु विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं, जो निरंतर जारी हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *