CBSE:12वीं परीक्षा परिणाम में श्री रामरिखदास पौदार विद्यालय फतेहपुर  का शत-प्रतिशत रिजल्ट

CBSE:12वीं परीक्षा परिणाम में श्री रामरिखदास पौदार विद्यालय फतेहपुर का शत-प्रतिशत रिजल्ट

फतेहपुर शेखावाटी, 13 मई। CBSE द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में श्री रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। वहीं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन एवं अर्थशास्त्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कला वर्ग के विद्यार्थियों ने हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं भूगोल जैसे विषयों में सराहनीय उपलब्धि हासिल की।

विज्ञान वर्ग में तेजस्विनी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वाणिज्य वर्ग में कनिका जांगिड़ ने 89 प्रतिशत, चर्चित अग्रवाल ने 86.40 प्रतिशत तथा राघव सुरेका ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में धारा सोनी ने 81.60 प्रतिशत, एनी शहर ने 79.4 प्रतिशत तथा रानियां कुरैशी ने 75 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन में कनिका ने लेखाशास्त्र में 94 अंक, तेजस्विनी ने अंग्रेजी में 97 अंक, चर्चित अग्रवाल ने हिंदुस्तानी संगीत में 99 अंक तथा राघव सुरेका ने अर्थशास्त्र में 96 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर माल्यार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सचिव रामावतार जैन, शैक्षणिक सलाहकार श्रीमती शारदा कुंदर एवं प्राचार्य डॉ. शिल्पी सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी अध्यापकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *