पटना। सारस्वत कर्म योगी सम्मान से अहिंसा प्रशिक्षक सतीश शांडिल्य सम्मानित किए गए है। अंतरराष्ट्रीय आचार्यकल के त्रिदिवसीय सम्मेलन में अध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र डॉक्टर धर्मेंद्र आचार्य, राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य ममता जी के दिशा निर्देशन में बोधगया के श्रीपुर ग्राम बोधी ट्री एजुकेशन फाऊंडेशन के प्रांगण में सतीश शांडिल्य को सारस्वत कर्मयोगी सम्मान 2025 सम्मान से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि अहिंसा प्रशिक्षण के क्षेत्र में सतीश शांडिल्य जी का विशेष योगदान रहा है और 2010 में आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।राजस्थान में रहकर इन्होंने बिहार का नाम और मोकामा क्षेत्र के बरुआ ने गांव का नाम काफी ऊंचा किया है। वर्तमान में वे बिहार निवासी और राजस्थान प्रवासी है। सतीश शांडिल्य एक ओजस्वी वक्ता लेखक, कवि और मंच संचालक भी है। वे आकर्षक व्यक्तित्व और बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। 22 राज्य और 12देश के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय आचार्यकूल अधिवेशन बोधगया बिहार में भाग लिया






Leave a Reply