चूरू में डीटीओ इंस्पेक्टर ने मंगलवार शाम को एक ही नंबर से चल रही दो बसों को सीज किया है। ये बसें चूरू-सरदारशहर रूट पर और एक निजी स्कूल में चल रही थीं। बस मालिक पर 11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदारशहर में एक ही नंबर से दो बसें फर्जी तरीके से चल रही हैं। इस सूचना पर एक टीम बनाकर मौके पर कार्रवाई की गई।
टीम को पहले निजी स्कूल में लगी बस मिली। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे रोककर पूछताछ की गई। ड्राइवर ने बताया कि दूसरी बस एक नोहरे में खड़ी है। टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर दूसरी बस भी जब्त कर ली।
जांच में सामने आया कि दोनों बसों पर एक ही नंबर प्लेट लगी थी और उनके चैचिस नंबर भी एक जैसे थे। इसके अलावा, एक बस की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) निलंबित थी और उस पर वर्ष 2018 से टैक्स बकाया था।
इन अनियमितताओं के चलते बस मालिक पर 11 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया है। रोबिन सिंह ने बताया कि असली बस एक वर्कशॉप में खड़ी मिली है। असली बस के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…

हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी: रामगढ़ बाईपास पर फिर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला




रामगढ़ शेखावाटी में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर कल


Leave a Reply