प्रपोत्र जन्म की खुशी: शिवरात्रि के पावन अवसर पर रूईया परिवार में गूंजे मंगल स्वर

प्रपोत्र जन्म की खुशी: शिवरात्रि के पावन अवसर पर रूईया परिवार में गूंजे मंगल स्वर

रामगढ़ शेखावाटी कस्बे की स्टेशन रोड स्थित शिव आस्था के प्रमुख केंद्र श्री जुग्लेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी रूईया परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मंदिर के संस्थापक परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री ओमप्रकाश जी रूईया को प्रपोत्र प्राप्ति के शुभ अवसर पर शेखावाटी टुडे परिवार की ओर से उन्हें बधाई पत्र भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री ओमप्रकाश जी रूईया के पोत्र एवं श्री गोपाल रूईया के सुपुत्र सागर रूईया को विगत 5 फरवरी 2026 को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। नवजात शिशु का नाम श्लोक रूईया रखा गया है। इस शुभ समाचार से रूईया परिवार सहित समस्त शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर श्री जुग्लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं शेखावाटी टुडे के संस्थापक विजय कुमार शर्मा तथा संपादक हेमंत कुमार ने रूईया परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं। उन्होंने श्री गोपाल रूईया को दादा बनने तथा श्री ओमप्रकाश जी रूईया को परदादा बनने पर विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए इसे भगवान भोलेनाथ का शुभ आशीर्वाद बताया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवजात शिशु श्लोक रूईया के स्वस्थ, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आनंद का सुंदर संगम देखने को मिला, जहां शिवरात्रि महोत्सव की पावनता के साथ परिवार की खुशियों ने वातावरण को और अधिक मंगलमय बना दिया।

कार्यक्रम में मुंबई एवं कोलकाता से पधारे रूईया परिवार के अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे। इनमें विशाल पायल रूईया, विनय विदिशा रूईया, सचिन पूनम, विकास सरावगी, किशन सरावगी, महेश रूईया, कुणाल रूईया, उमा कानोडिया, प्रणव कानोडिया, सत्यभामा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गोवर्धन जी रूईया, राजेंद्र जी रूईया तथा कोलकाता से शिवकुमार जी रूईया सहित अनेक परिजन शामिल हुए।

समारोह के दौरान सभी ने इस सुखद अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नवजीवन के आगमन को ईश्वर की विशेष कृपा बताया।

 

शेखावाटी टुडे परिवार की ओर से रूईया परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *