रामगढ़ शेखावाटी। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर चूरू की ओर जाने वाले मार्ग पर जुगल किशोर एंड संस पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, कंक्रीट से भरे एक डंपर और चारे से लदे बड़े कंटेनर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। एक वाहन का चालक गंभीर रूप से केबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते हाईवे अथॉरिटी द्वारा मार्ग को वन-वे किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन-वे यातायात के बावजूद पर्याप्त संकेतक एवं अस्थाई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।
हादसे के बाद पुलिस एवं हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।
गौरतलब है कि रामगढ़ बाईपास क्षेत्र हाल के दिनों में लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
खबरें और भी हैं…

हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी: रामगढ़ बाईपास पर फिर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला




रामगढ़ शेखावाटी में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर कल


Leave a Reply