कोलकाता। रामगढ़ नागरिक परिषद, कलकत्ता की ओर से होली के पावन अवसर पर आगामी 8 मार्च 2026, रविवार को भव्य होली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत एक आकर्षक एवं मनोरंजक विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
यह आयोजन कोलकाता के प्रतिष्ठित कला मंदिर, 48 शेक्सपियर सरणी में शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में देशभर के ख्यातिप्राप्त हास्य कवि अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हास्य रस में सराबोर करेंगे।
कवि सम्मेलन में सुरेश अलबेला, गोविंद राठी, मनीषा शुक्ला एवं विराग जैन जैसे राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के दौरान होली के रंग, उमंग और सांस्कृतिक आनंद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
परिषद के कोलकाता अध्यक्ष संजय केजरीवाल ने बताया कि यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक एकता एवं पारंपरिक उत्सवों के महत्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्सव को सफल बनाने की अपील की।
होलिकोत्सव के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह कवि सम्मेलन कोलकाता में बसे रामगढ़ एवं शेखावाटी मूल के नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
खबरें और भी हैं…

हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी: रामगढ़ बाईपास पर फिर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला




रामगढ़ शेखावाटी में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर कल


Leave a Reply