28 घंटे एक दर्जन से अधिक गांव की बिजली रही बंद।

रामगढ़ के 15 गांव की विद्युत सप्लाई 28 घंटे बंद रहने के बाद वापस सुचारू रूप से शुरू हुई। रामगढ़ AEN विजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 11:00 फतेहपुर चुरू हाईवे पर ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा था तभी जेसीबी से खुदाई के दौरान अंडरग्राउंड विद्युत की लाइन कट गई जिसके बाद एक जीएसएस से निकलने वाले 15 गांव सहित रामगढ़ शहर की आपूर्ति बंद हो गई काफी समय तो पता नहीं चला लेकिन उसके बाद फॉल्ट का पता चलने के बाद रामगढ़ शहर की तो विद्युत आपूर्ति 4 घंटे बाद ही शुरू कर दी गई लेकिन पालाश जीएसएस को पहुंचने वाली विद्युत सप्लाई की लाइन सही नहीं हुई इसके बाद शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे इस कटी हुई लाइन को सही करने के बाद वापस विद्युत की लाइन को सही किया गया।

28 घंटे तक परेशान रहे ग्रामीण।

15 गांव की विद्युत सप्लाई बंद रहने के कारण इन गांवों के सभी ग्रामीण 28 घंटे तक विद्युत की आपूर्ति नहीं मिलने के कारण काफी परेशान रहे यहां तक की लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *